Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- अपने कानूनों से हटाएगी पंजाब का नाम, जानें कैसे

वायस ऑफ़ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा ने अपने कानूनों से पंजाब का नाम हटाने की पूरी तैयारी कर ली है। हरियाणा को पंजाब से अलग हुए 55 साल हो गए हैं। लंबे समय के बाद अब हरियाणा ने अपने कानूनों से ‘पंजाब’ शब्द हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा विधान सभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की इस संबंध में प्रयास शुरू करने के बाद अब राज्य सरकार ने इसके लिए बकायदा कमेटी का गठन कर दिया है।

 बता दें कि हरियाणा गठन के बाद अभी तक भी हरियाणा में पंजाब के ही कानून चल रहे हैं। राज्य सरकार ने कमेटी के गठन को लेकर हरियाणा विधान सभा सचिवालय को सूचित कर दिया है। सरकार की तरफ से गठित यह कमेटी अलग अलग पहलुओं पर विचार करके एक महीने में सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। राज्य सरकार ने करीब 237 अधिनियमों से ‘पंजाब’ शब्द हटाने के लिये इस समिति का गठन किया है। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अविभाजित पंजाब से काट कर एक नवंबर 1966 को एक अलग राज्य के रूप में हरियाणा का गठन किया गया था लेकिन कई कानून तब से लेकर अभीतक  पंजाब के ही चल रहे है जिन्हें बदलने की तैयारी शुरू हो गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में डाक्टरो और स्टाफ को मिली सौगात, free रह सकेंगे PWD रेस्ट हाउस में

Voice of Panipat

पंजाब में AAP का जलवा, केजरीवाल बोले- पंजाब वालों तुस्सी कमाल कर दित्ता, पढ़िए

Voice of Panipat

पानीपत में इनकम टैक्स की रेड

Voice of Panipat