32.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल कोरोना से हुए ठीक, 10 दिन एकांतवास में रहेंगे

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना वायरस को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. सीएम खट्टर 14 सितंबर को हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ अपने निवास स्थान पर पहुंचे. सीएम खट्टर को 10 सितंबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. इसके बाद मनोहर लाल खट्टर तीन दिनों तक गुरुग्राम में राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ठहरे थे. यहां से सीएम सोमवार को हेलिकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ पहुंचे. खबर है कि सीएम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अभी कुछ दिनों तक घर में ही एकांतवास में रहेंगे. 

चंडीगढ़ रवाना होने से पहले सीएम ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि हमें कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि सतर्क रहना है. इस महामारी को हराने के लिए सतर्कता बरतनी बहुत आवश्यक है. सीएम ने कहा कि कोरोना से सजग रहे, और इसका लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकों की सहायता लें. सीएम ने कहा कि वे अभी 10 दिनों तक होम क्वारनटीन रहेंगे. इस दौरान सीएम जरूरी कार्यों को भी देखेंगे, लेकिन वह शारीरिक रूप से किसी के संपर्क में नहीं आएंगे. 

बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्हें रात में ही गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। वहां उनका उपचार चला और 10 सितंबर को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो छुट्टी दे दी गई थी लेकिन डॉक्टरों ने होम आइसोलेशन की सलाह दी थी। इस वजह से सीएम गुड़गांव में ही रह रहे थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पूर्व विधायक के घर ED की रेड खत्म, MLA को अपने साथ ले गई ED

Voice of Panipat

HARYANA रोडवेज बसों में कर सकेंगे FREE यात्रा, CM सैनी आज देंगे हैप्पी कार्ड की सौगात

Voice of Panipat

हरियाणा के ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव

Voice of Panipat