27.1 C
Panipat
April 20, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipat

सूर्यग्रहण पर कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं पर रोक व कर्फ्यू लागू,पढ़िए कब से कब तक लागू है कर्फ्यू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 21 जून को सूर्य ग्रहण पर श्रद्धालु पवित्र ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवराें में स्‍नान नहीं कर सकेंगे। आज से 21 जून देर शाम तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। सूर्य ग्रहण पर राज्‍य में श्रद्धालु अन्‍यश्‍ नदियों और सरोवरों में स्‍नान नहीं कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवरों में स्‍नान व पूजा-अर्चना के लिए 200 साधुओं व पुरोहितों को अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उनको कोरोना टेस्‍ट कराना होगा। इस शर्त से तीर्थ पुरोहितों में रोष है। उन्‍होंने सूर्यग्रहण पर ब्रह्म सरोवर पर पूजा-अर्चना नहीं करने का ऐलान किया है।

स्‍वतंत्रता के बाद पहली बार धर्मनगरी मेंं सूर्यग्रहण पर कुरुक्षेत्र में मेला नहीं लगेगा और पवित्र ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवरों में श्रद्धालु स्‍नान नहीं कर सकेंगे। वैसे 200 साधुओं व पुरोहितों को यहां पूजा-अर्चना की छूट दी है। हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र जिले में तीन दिन के लिए कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। कर्फ्यू शुक्रवार सुबह सात बजे से लागू हो गया है और 21 जून देर शाम तक रहेगी।

साधुओं और पुरोहितों को ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवरों पर स्‍नान व पूजा-अर्चना की इजाजत कोरोना टेस्‍ट के बाद ही मिलेगी। कुरुक्षेत्र के पुराेहित उतर आए हैं। दूसरी ओर कर्फ्यू लागू होने के बाद ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवरों व पिहोवा तीर्थ सहित कुरुक्षेत्र जिले के सभी धार्मिल स्‍थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है

मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने यह आदेश जारी किया है। गृह सचिव विजयवर्धन कर्फ्यू के बारे में दिशा निर्देश लेने के लिए मंत्री से मिलने अस्पताल पहुंचे और वापस लौटकर कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया।

इसके साथ ही राज्‍य में सूर्यग्रहण पर यमुना और घग्गर नदियों में भी स्नान करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही अन्‍य तीर्थस्‍थलों पर भी सूर्यग्रहण पर स्‍नान पर रोक रहेगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को गृह सचिव को पत्र लिखकर कुरुक्षेत्र में तीन दिन के लिए कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को गृह सचिव विजयवर्धन ने मोहाली के मैक्स अस्पताल में दाखिल गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उनसे हुई चर्चा के बाद गृह सचिव ने कुरुक्षेत्र के डीसी को निर्देशित किया कि कफ्र्यू लगाने के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

गृह मंत्री अनिल विज ने पूरी तरह से कर्फ्यू लगाने की सिफारिश की थी लेकिन सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) ने 200 साधु-संतों को पूजा-अर्चना की छूट दी है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के सीइओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) को ब्रह्मसरोवर का इंचार्ज बनाया गया है। कुरुक्षेत्र डीसी ही इस बोर्ड के सीईओ हैं। उन्हें यह भी कहा गया है कि वे कुरुक्षेत्र के साथ लगते जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों के साथ लगते जिलों के डीसी से भी बात करें ताकि वहां से लोग स्नान के लिए कुरुक्षेत्र न आएं।

कुरुक्षेत्र में पवित्र ब्रह्म सरोवर पर सूर्यग्रहण पर मेला नहीं लगेगा, लेकिन आरती आदि का आयोजन होगा। इसका सीधा प्रसारण होगा। इससे लोगों को घर बैठे ही आरती सुनने और देखने को मिलेगी। इसके लिए सरकार ने लोकसंपर्क विभाग की ड्यूटी लगाई है। विभाग को कहा गया है कि विभिन्न न्यूज व धार्मिक चैनलों पर सूर्यग्रहण आरती का लाइव प्रसारण करवाया जाए। सोशल मीडिया फेसबुक और यूट्यूब पर भी लाइव प्रसारण हो सकेगा ताकि श्रद्धालु घर बैठे ही पूजा-अर्चना को देख सकें।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कर्मचारियों ने तीर्थ पुरोहितों को कोविड-19 का टेस्ट कराने के लिए बुलाया गया है। प्रशासन की इस कदम से तीर्थ पुरोहितों में रोष है। अब वे ब्रह्म सरोवर या सन्निहित सरोवर पर नहीं जाएंगे। अपने प्रतिष्ठानों पर रहकर ही पूजा व अनुष्ठान करेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- मतगणना केंद्र से 100 मीटर की परिधि में फोन के उपयोग पर लगी पाबंदी-DC

Voice of Panipat

ED की रेड, आढ़ती की दुकान में चल रही चैकिंग

Voice of Panipat

‘गदर 2’ के तख्त को हिलाकर रख देगा ‘जवान’? Advance Booking में ही हो गई इतनी कमाई

Voice of Panipat