39.6 C
Panipat
August 28, 2026
Voice Of Panipat
Education

Success Story: पुराने पेपर्स सॉल्व करके की थी UPSC एग्जाम की तैयारी, 17वीं रैंक हासिल कर IAS बनी महक जैन

Success Story: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा देश में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसे पास करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस मुश्किल परीक्षा को क्रैक करके आईपीएस, आईएएस अधिकारी बनने वालो की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली होती है।

आज हम आपको यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाली एक ऐसी महिला अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें अपनी गलतियों को अनोखे अंदाज में सुधारा और UPSC में इतिहास रच दिया।

हरियाणा की रहने वाली है IAS महक जैन
महक जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की 2022 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पूरे भारत में 17वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR 17) हासिल की थी और वह IAS अफसर बनी।

महक जैन मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं। महक के पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और माता एक गृहिणी हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन सीए हैं।

दिल्ली से किया ग्रेजुएशन
महक की स्कूलिंग फरीदाबाद में ही हुई। 12वीं के बाद महक जैन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी सी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

पुराने पेपर्स सॉल्व किए, ऐसे शुरू हुआ यूपीएससी का सफर
मास्टर्स के दौरान ही महक ने IAS अफसर बनने का सपना देखा और UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। पहले दो प्रयास में वह असफल हो गई, मगर उन्होनें हार नहीं मानी।

महक जैन बताती हैं कि वह शुरुआत के दो प्रयास में UPSC प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाई थी। लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी बल्कि अपनी गलतियों को सुधारते हुए फिर प्रयास किया। इसके बाद वह हर रोज पुराने पेपर्स को सॉल्व करने लगी।

तीसरे प्रयास में बनी IAS
इसका नतीजा ये रहा कि महक ने अपने तीसरे प्रयास में सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक के साथ क्रैक की। उन्होंने साल 2021 की UPSC में रैंक 17 हासिल किया है और वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं।

Related posts

12वीं की परीक्षा को लेकर आज पीएम मोदी करेंगे बैठक

Voice of Panipat

3 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक HSSC (CET) का फोर्म भर सकेंगे छात्र

Voice of Panipat

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए 26 अक्टूबर है आखिरी तारीख, इस तरह करें अप्लाई

Voice of Panipat

Leave a Comment