July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVEPanipat

Bank Holiday in August: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – अगर अगस्त महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, क्योंकि अगले महीने अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े कामों की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनाना बेहतर रहेगा।

अगस्त में क्यों बंद रहेंगे बैंक?

अगस्त महीने में कई तारीखों पर बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ अवकाश केवल संबंधित राज्यों और शहरों तक सीमित रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने क्षेत्र की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

इन शनिवारों को बंद रहेंगे बैंक

8 अगस्त: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त: महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से सभी बैंक में अवकाश रहेगा।

शनिवार और रविवार के अलावा अगस्त में कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। जिन तारीखों पर राज्य-विशेष अवकाश होगा, उस दिन केवल संबंधित राज्य या शहर की बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होगा।

बैंक बंद रहने पर भी जारी रहेंगी सेवाएं

बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, नेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इनके जरिए पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने, बैलेंस चेक करने और कैश निकालने जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA बोर्ड की सेकेंडरी मार्कशीट कल होंगी जारी

Voice of Panipat

अश्लील कंटेंट पर सरकार का बड़ा फैसला ,ULLU समेत 23 ऐप्स पर बैन

Voice of Panipat

भारतीय करेंसी में आई तेजी, Dollar के मुकाबले इतने पैसे चढ़ा रुपया

Voice of Panipat

Leave a Comment