33.9 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
Sports

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 50 लाख देने का किया ऐलान

वायस ऑफ पानीत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की राज्य की खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये का नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की है। टीम में हरियाणा की नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि हालांकि टीम हार गई, लेकिन खिलाड़ियों ने रानी झांसी की तरह लड़ाई अंत तक लड़ी। बता दें, महिला हॉकी टीम का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से था। ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज कर टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

बता दें, हरियाणा सरकार ने इससे पहले गत दिवस कैबिनेट बैठक में ओलिंपिक खेलों में 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिले कांस्य पदक का जश्न मनाया। भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और सुमित कुमार रहे। सीएम ने इन दोनों खिलाडिय़ों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया व दोनों को खेल विभाग में सीधे सीनियर कोच की नौकरी देने का भी ऐलान किया। उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लाट कंसेशनल रेट (रियायती दरों) पर देने की भी घोषणा की।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

IPL में प्लेयर्स को हर दूसरे दिन कराना होगा कोरोना टेस्ट

Voice of Panipat

कोरोना के चलते IPL पर लगी रोक, अब नही होगा कोई मैच

Voice of Panipat

ओलिंपियन साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती, भावुक होकर कहा- हम लड़ाई नही जीत पाएं

Voice of Panipat