27 C
Panipat
August 6, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी तूफ़ानी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Haryana Weather Today: हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में आज मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण हरियाणा के छह जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना

दक्षिणी जिलों के अलावा उत्तर और पश्चिम हरियाणा के कई हिस्सों में भी हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में सबसे अधिक बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 78.5 मिमी वर्षा गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

इसके अलावा सोनीपत में 33.0 मिमी, भिवानी में 18.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं देर शाम नारनौल में भी अच्छी वर्षा होने से लोगों को उमस से राहत मिली।

दिन के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 36.2°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सिरसा में 35.4°C, चंडीगढ़ में 35.2°C और रोहतक में 34.9°C तापमान दर्ज हुआ। वहीं महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 29.0°C रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

रात के तापमान में मामूली गिरावट

राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात के समय उमस में कुछ राहत महसूस की गई।

सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल और भिवानी में 24.5°C दर्ज किया गया। यमुनानगर में रात का तापमान 24.7°C रहा, जबकि रोहतक में सबसे अधिक 27.2°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Related posts

रोडवेज विभाग ने बंद पड़ी बसें ठीक करवाकर की इन रूटों पर की शुरू, मिलेगी राहत

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस नें आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लिया

Voice of Panipat

हरियाणा में कॉलेज प्रिंसिपल को छुट्टी लेने से पहले बताना होगा कारण

Voice of Panipat

Leave a Comment