28.7 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील जैसे हालात, वाहनों की सख्त चेकिंग

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा सख्ती से जांच की जा रही है। बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात
सिंघु, टीकरी और औचंदी बॉर्डर समेत दिल्ली-हरियाणा सीमा के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिस पिकेट के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। हरियाणा की ओर से दिल्ली आने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है।

औचंदी बॉर्डर पर भी कड़ी निगरानी

औचंदी बॉर्डर पर पुलिस थाना के 2 और PCR के 3 जवान तैनात किए गए हैं। यहां लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सख्त चेकिंग से बॉर्डर पर लगा जाम

स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ाई है। वाहनों की सघन जांच के कारण दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति भी बन रही है।
अधिकारियों का फोकस किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने और स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर है।

Related posts

हरियाणा के लड़के की अनोखी प्यार की कहानी, जर्मन लड़की से हुई ऐसे मुलाकात, अब कर ली शादी

Voice of Panipat

पानीपत के गोदाम में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

ट्रेन से सफर करने वालों का इंतजार खत्म, चलेंगी ये ट्रेने

Voice of Panipat

Leave a Comment