33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में भारी बारिश के बाद उफान पर घग्गर नदी, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा के कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई। लगातार हो रही है बारिश के बाद कई शहरों में जलभराव और अन्य समस्याओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं पंचकूला में भारी बारिश के बाद घग्गर नदी उफान पर है।

वहीं पानीपत में बुधवार दोपहर को तेज बारिश हुई। बरसात के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव हुआ और ट्रैफिक से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पंचकूला में बारिश के बाद बिगड़े हालात

इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन शाम तक कुछ जगहों पर ही बारिश हुई।

बीते मंगलवार से पंचकूला में भी बारिश का दौर जारी है। 18 अगस्त को यहां भारी बारिश हुई। जिसके बाद मोरनी हिल एरिया में लैंडस्लाइड हो गया।

बारिश से पंचकूला में अलीपुर-खटोली पुल भी टूट गया। इसके बाद पुलिस ने इस पर दोनों तरफ से ट्रैफिक बंद कर दिया। यहां से लोग केवल पैदल ही निकल रहे हैं। बुधवार को भी यहीं हालात थे।वहीं भारी बारिश के बाद घग्गर नदी में भी पानी काफी बढ़ गया है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार कल 20 अगस्त को राज्य में बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल सकती है। कुछ ही इलाकों में बारिश के आसार है। लेकिन 21 अगस्त को फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 21 अगस्त से प्रदेश में मानसून के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने का अनुमान जताया है। अगले कुछ दिनों में उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हरियाणा में अच्छी बारिश हो सकती है।

Related posts

HARYANA:- पति को छोड़कर 5 बच्चों की मां प्रेमी के संग फरार, बच्चों को भी ले गई साथ, 14 साल पहले हुई थी शादी

Voice of Panipat

Haryana पुलिस की फॉरेंसिक लैब में होंगी 64 भर्तियां

Voice of Panipat

अब आप Free में बनवा सकते है Aadhar Card, नही लगेंगे एक भी पैसें, जानिए कैसें

Voice of Panipat