29.6 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipat

रोहतक में कोरोना वायरस की पॉजिटिव मिली महिला पानीपत के संक्रमित मरीज के घर पर करती थी काम

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

हरियाणा में कोरोना वायरस के एक और मरीज की पुष्टि हुई है..रोहतक पीजीआइ में सोमवार को एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है…इसकी खबर लगते ही पीजीआइ में अफरा तफरी मच गया गई…जानकारी के मुताबिक महिला पिछले दिनों पानीपत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए युवक के संपर्क में आई थी..महिला के इसके बाद ट्रेन से भी सफर करने की जानकारी मिली है..पीड़ित महिला नगर की ही एक कॉलोनी की रहने वाली है..पानीपत में पिछले दिनों मिले कोरोना वायरस से संक्रमित युवक से संपर्क में आई थी..महिला युवक के यहां काम करती थी..बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन से रोहतक आई थी…इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है

बता दें कि करीब एक सप्‍ताह पहले पानीपत में इस वायरस से पीडि़त युवक की पुष्टि का पहला मामला सामने आया था..19 साल का युवक इंग्लैंड से पानीपत आया था…उसे जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत थी..यह युवक 15 मार्च को इंग्लैंड से लौटा था…वहीं बताया जा रहा है कि महिला पानीपत में मिले मरीज के बाद भी ट्रेन से सफर करती रही…ऐसे में हो सकता है कि महिला के संपर्क में आने वाले अन्‍य लोगों को भी दिक्‍कत हो सकती है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

BREAKING-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला,आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए नियम जारी, 10 गुना होगा चयन

Voice of Panipat

KEDARNAT मंदिर में ‘मर्यादित कपड़ों’ में ही मिलेगी Entry, Mobile पर भी लगा ban

Voice of Panipat