39.6 C
Panipat
August 28, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला ग्राम सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

हरियाणा के पानीपत में एसीबी (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां करनाल एसीबी ने महिला ग्राम सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी महिला को सरकारी क्वार्टर से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?
आरोपी महिला की पहचान गांव जीतगढ़ निवासी किरण के रूप में हुई है। आरोप है कि किरण ने साल 2024 में किए गए 30 लाख रुपए के काम के बिल को लटकाकर ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी।

महिला ग्राम सचिव को बहन मानता था ठेकेदार
इस मामले में करनाल एसीबी की टीम को ठेकेदार राजकुमार ने शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने साल 2024 में ठेकेदार के तौर पर सरकारी महकमे का काम किया था। इसकी पेमेंट करीब 30 लाख रुपए की बनी थी।  

पिछले डेढ़ साल से ये पेमेंट क्लियर कराने के लिए ग्राम सचिव किरण से गुहार लगा रहा था। लेकिन इसके बदले किरण ने रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह आरोपी किरण को अपनी बहन मानता था।

1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
कुछ दिन पहले उसने किरण को सावन की कोथली  भी भेजी थी। लेकिन वह उससे इस काम के बदले लगातार पैसे मांग रही थी। राजकुमार ने बताया कि किरण पहले उससे 7 लाख रुपए ले चुकी थी, फिर एक लाख रुपये और मांग रही थी।

इसके बाद ठेकेदार ने करनाल ACB को इसकी शिकायत दी। शिकायत मिलते ही ACB ने योजना के तहत राजकुमार को रिश्वत की रकम लेकर किरण के घर(सरकारी क्वार्टर) पर भेजा। जैसे ही किरण ने ठेकेदार राजकुमार से 1 लाख रुपए लिए, ACB टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल आरोपी महिला ग्राम सचिव किरण से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है।

Related posts

बाजरा, मूंग और मक्का की फसल के लिए होंगे अतिरिक्त खरीद केंद्र, किसान नहीं होंगे परेशान- दुष्यंत चौटाला

Voice of Panipat

PM की अपील 22 जनवरी को अयोध्या न आएं

Voice of Panipat

Supreme Court ने दुष्कर्म पीड़िता को गर्भपात करने की दी इजाजत

Voice of Panipat

Leave a Comment