26.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

युवाओं को फंसाने का इन लड़कियों ने खोजा ऐसा तरीका, आप भी हो जाएंगे हैरान, ऐसे खुला राज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- राजस्थान पुलिस की टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें लोग फेसबकु पर सुंदर युवतियों की फोटो लगाकर शादी के नाम पर ठगने का काम करते थे। यह पूरा खेल मैरिज ब्यूरो के नाम पर चलता है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां शामिल हैं। गिरोह के 5 लड़कियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा 3 युवक भी पकड़े गए हैं।

बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर 100 से ज्यादा लोगों से रुपए ऐंठने वाले इस गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार का प्रणय है। फेसबुक से सुंदर लड़कियों की फोटो तलाश कर फर्जी प्रोफाइल बनाकर यह खेल चलता था। ठगी के शिकार लोगों में 7 कोटा के हैं। वहीं पुलिस को रजिस्टर में विदेशी लोगों के नम्बर भी मिले है। इनकी कोटा, भागलपुर, पटना समेत देश में 13 जगह ब्रांच है। जांच में सामने आया कि कोटा में जिन 7 लोगों को शिकार बनाया था, इनमें कोई व्यापारी तो कोई प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

इनमें दो परिवार ऐसे भी थे, जो अपनी लड़कियों के लिए लड़का देख रहे थे। इन लड़कियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। लड़कियों के घर वालों को लड़कों का फर्जी प्रोफाइल बना उनके साथ तक ठगी की है। बिहार निवासी प्रणय व राकेश दोनों कोटा के तलवंडी इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों ने मैरिज ब्यूरो की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। शुरुआत में उन्होंने सेवन वंडर इलाके में फर्जी मैरिज ब्यूरो खोला। पिछले 6 महीने से आकाशवाणी कॉलोनी इलाके से जालसाजी को अंजाम दे रहे थे। ये फेसबुक के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर पता करते थे। फिर कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियां बात करके जाल में फंसा लेती थी।

कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियां फेसबुक आईडी पर शादी के इच्छुक लड़के और लड़कियों को कॉल करती। फिर वॉट्सएप पर इनका बायोडाटा मंगवाती। इसके बाद फर्जी बायोडाटा तैयार कर फेसबुक से किसी भी सुंदर लड़की का फोटो एडिट कर उन्हें भेजती थी। पुलिस ने इनके पास से 8 एंड्रॉयड, 10 की-पैड मोबाइल फोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क व हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया है। आरोपी अब तक कई लोगों से से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठग चुके हैं। इस गिरोह में और भी लोग शामिल है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: चोरी की 2 BIKE सहित चोर गिरफ्तार

Voice of Panipat

सरकार ने महिला कर्मचारियों की पेंशन को लेकर लिया बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

बहुचर्चित गैंगरेप मामले में आरोपियों को कोर्ट ने 20-20 साल की सुनाई सजा

Voice of Panipat