32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

पूर्व चेयरमैन रॉकी मित्तल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह) :- हरियाणा सरकार में चेयरमैन रहे रॉकी मित्तल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दो जिलों की आज पुलिस रोकी मित्तल को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि रॉकी मित्तल को पंचकूला के सेक्टर चार स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। रॉकी मित्तल को पहले पुलिस पांच सेक्टर के थाने में लेकर गई है।

जानकारी के मुताबिक कैथल और पंचकूला पुलिस ने रॉकी मित्तल के घर दबिश दी है। आज कैथल और पंचकूला पुलिस रॉकी मित्तल के आवास पर पहुंची थी जहां से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रॉकी मित्तल पर करीब छह साल पुराने केस में अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रॉकी मित्तल ने करीब छह साल पहले जज के साथ बदसलूकी की थी। आपको बता दें कि रॉकी मित्तल इन दिनों सीएम खट्टर के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने लिखने पर वो चर्चा में आए थे जिसके बाद उन्हे चेयरमैन बनाया गया था।

बता दे कि 18 मई 2015 के दिन कैथल की नई अनाज मंडी में दोपहर के समय एक बदमाश ने आढ़ती की दुकान में घुसकर गोली मार दी थी। आढ़ती का नाम मुनीष मित्तल था। इसी मामले में आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान न्यायाधीश अपनी गाड़ी में सवार होकर जींद रोड से निकल रहे थे तो रॉकी मित्तल ने उनका रास्ता रोक लिया था।

रॉकी मित्तल पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में रॉकी मित्तल सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस केस में लगातार पुलिस अनट्रेस दिखा रही थी, लेकिन अब पुलिस ने दोबारा से इस केस में सख्ती दिखा दी है और रॉकी मित्तल को आज उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

कपड़ा व्यापारी ने दो भाइयों संग किशोरी से किया दुष्कर्म, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

रेप केस में डॉक्टर से समझौता करने को मांगे 50 लाख, 2 लाख रुपये लेती युवती गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT में कबाड़ व्यवसायी की बेटी से किया प्रेम-विवाह, तो कर दी हत्या, केस दर्ज

Voice of Panipat