27.9 C
Panipat
April 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest News

पेट्रोल डीजल के नये दाम जारी,48 दिन के बाद भी दाम स्थिर हैं

वायस ऑफ पानीपत :-   सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज 48 दिन के बाद भी दाम स्थिर हैं। पिछले कई महीनों से देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत


आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर    डीजल    पेट्रोल
दिल्ली    86.67      95.41
मुंबई    94.14     109.98 
कोलकाता    89.79     104.67 
चेन्नई    91.43    101.40
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव


बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। 

जानिए आपके शहर में कितना है दाम


पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

झारखंड में 26 जनवरी से पेट्रोल पर मिलेगी छूट


झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राशन कार्ड धारकों के लिए 26 जनवरी 2022 से एक तय सीमा तक प्रति लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है. सीएम सोरेन ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि 26 जनवरी से गरीबों को पेट्रोल की खरीद पर 25 रुपये प्रतिलीटर की सब्सिडी देने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक तंत्र विकसित करें.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

साइबर क्राइम से बचना है तो ये खबर जरूर पढ़े

Voice of Panipat

हरियाणा में 4 ट्रेन रद्द, जानिए क्या है ट्रेन रद्द होने का कारण

Voice of Panipat

आज रिलीज नहीं होगा ‘ओह माय गॉड 2’ का ट्रेलर, जानिए वजह

Voice of Panipat