June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat Crime

पानीपत मे बगैर मास्क के घूम रहे 147 के काटे गए चालान

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- लाकडाउन नियमों की अवेहलना कर बेवजह सड़को पर बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 147 लोगो के चालान किये। साथ ही उन्हे मास्क वितरित कर मास्क ना लगाने के नुकसान बारे भी समझाया गया ।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 31 मई तक लाकडाउन लगाया हुआ है । जिला पानीपत में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन जी के सख्त निर्देशानुसार कोविड-19 व लाकडाउन के नियमो की कड़ाई से पालना करवाने के लिए 24 घंटे जिला पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सतर्कता से ड्यूटी करते हुए आमजन से नियमों की पालना करवा रहे है । उन्होने बताया की इसके बावजूद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना वजह ही घर से बाहर सड़कों पर घूमते रहते हैं । वीरवार को जिला पुलिस ने लाकडाउन नियमों की अवेहलना कर बेवजह सड़को पर बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 147 लोगो के चालान काटने के साथ ही उन्हे मास्क भी वितरित किये ।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि लाकडाउन कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है यह तभी संभव होगा जब सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे और नियमों का पालन करेंगे । इसलिए घर पर रहे सुरक्षित रहे, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, बेवजह सड़कों व गलियों में न निकले, अति जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले व मास्क का प्रयोग करें ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

युवक ने निगला जहर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

Haryana:- Hooda की रैली के बाद Congress को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 2 पार्षद

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में होगा साइबर क्राइम थाना

Voice of Panipat