July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

मेदांता अस्पताल में हनीप्रीत करेगी राम रहीम की देखभाल, बनवाया अटेंडेंट कार्ड

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार को उनसे मिलने मेदांता पहुंची। उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। खुद उसने यह जानकारी दी है। अब वह 15 जून तक अस्पताल में राम रहीम की देखभाल करेगी। वह रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है और न ही राम रहीम की ओर से जानकारी दी गई है।

तबीयत बिगड़ने के बाद राम रहीम को रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में रखा गया है। अस्पताल की सीनियर फिजिशियन डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

26 दिन में चौथी बार जेल से बाहर आया राम रहीम

सुनारियां जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम सिंह पिछले 26 दिनों में चौथी बार जेल से बाहर आया है। इसमें से एक बार वह मां से मिलने पैरोल पर बाहर आया था। गुरुवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे PGIMS लाया गया था। दो घंटे में उसके कई टेस्ट कराए गए थे। माना जा रहा है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई दिक्कतें हुई हैं। इसी के चलते पिछले 26 दिन में तीन बार अस्पताल ले जाना पड़ा।

12 मई को ब्लड प्रेशर की समस्या और बेचैनी के बाद उसे PGIMS लाया गया था। फिर 17 मई को इमरजेंसी पैरोल पर मां से मिलाने के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। उस समय पैरोल 48 घंटे की मिली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस उसे शाम ढलने से पहले वापस लेकर आ गई थी। इसके बाद उसे 2 जून की रात को पेट दर्द की शिकायत के बाद 3 जून की सुबह PGIMS में चेकअप के लिए लाया गया था।

27 अगस्त 2017 से काट रहा सजा
गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिली है। उसे 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया था। CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए गुरमीत को सुनारियां जिला जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पेट्रोल-डीजल के जारी हुए नए दाम, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर ले नया रेट

Voice of Panipat

अग्निवीर वायु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी- DC

Voice of Panipat

आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज, पढिए पूरा शेड्यूल

Voice of Panipat