August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana Crime

ड्यूटी पर नही आ रहा था पुलिसकर्मी, आज पंखे से लटका मिला शव

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सिरसा के रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव फग्गू निवासी हेड कांस्टेबल बुध सिंह ने बीती रात अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक फतेहाबाद के पुलिस लाइन में तैनात था और कई दिनों से गैरहाजिर चल रहा था। मृतक शादीशुदा था तथा एक बच्चे का पिता है। घटना की जानकारी मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी मुताबिक 37 वर्षीय बुध सिंह का शव सोमवार प्रात: उसके कमरे में लटका हुआ मिला। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह अपने कमरे में बेड पर लगे पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते वह डयूटी पर भी नहीं जा रहा था। वह वर्ष 2003 में पुलिस में भर्ती हुआ था।

परिजनों के मुताबिक उसका अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था … वह इन दिनाें अपने बेटे के साथ मायके में रहती थी। बुध सिंह के माता पिता उसके भाई के साथ रहते थे। बताया गया है कि उसने प्राइवेट लोन ले रखा था…इस मामले में उसे सम्मन आया हुआ था। दो दिन पहले बुध सिंह ने गांव में अपने एक मकान को भी बेचा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

छोटे व्यापारियों को अब नहीं देना होगा मार्किट टैक्स,जानें सरकार ने क्याक उठाया कदम

Voice of Panipat

  आज भूलकर भी न करे ये काम, वरना नही मिलेगा फल

Voice of Panipat

BIKE छीनने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की BIKE भी बरामद

Voice of Panipat