28.7 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

बिजली से परेशान ग्रामीणों ने मकड़ौली टोल पर लगाया जाम

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) – रोहतक जिले में बिजली की लगातार कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को मकड़ौली टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से नियमित बिजली नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज के कारण घरों में पंखे और कूलर तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। साथ ही फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या भी बनी हुई है। इस मुद्दे को लेकर पहले भी गांव में पंचायत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग केवल आश्वासन देता है, जबकि समस्या लगातार बनी रहती है।


सूचना मिलते ही प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद बिजली विभाग ने संबंधित फॉल्ट ठीक करवाकर इलाके की बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कराई। बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर जाम खोल दिया। एसएचओ नीरज ने बताया कि मकड़ौली टोल पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग केवल 10 मिनट बिजली देता है और फिर 45 मिनट का कट लगा देता है। उन्होंने बिजली विभाग को साफ चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में भी बिजली कटौती की समस्या बनी रही और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बिना रुकावट नियमित बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए, ताकि रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ खेती-किसानी भी प्रभावित न हो।

TEAM VOICE OF PANIPAT


Related posts

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने खोला सौगातो का पिटारा, की ये बड़ी घोषणाएं, पढ़िए

Voice of Panipat

हरियाणा में कांग्रेस नहीं देगी आम आदमी पार्टी को कोई लोकसभा सीट

Voice of Panipat

PANIPAT:-13 लाख की ऑनलाइन ठगी करने मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat