July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

ED की रेड, आढ़ती की दुकान में चल रही चैकिंग

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के कैथल जिले की चीका अनाज में शुक्रवार को ED की रेड पड़ी। रेड सुबह करीब 8 बजे से चल रही है.. चीका में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर यह रेड की गई है। व्यापारी का आढ़त का काम है और शैलर चलाता है.. उसका एक सोलवेंट का प्लांट भी चला रहा है। इसके साथ ही 2 कोठियां भी हैं..

ED टीम के सदस्य रेड के दौरान दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.. शुरुआती जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि टीम ने यह छापामारी पूर्ण चंद छज्जू राम की फर्म की 4 अलग-अलग जगहों पर दी है.. ED की करीब 12 टीमें सुबह 8 बजे ही फर्म के चार ठिकानों पर पहुंच गई थी। ईडी की इस रेड का नेतृत्व सहायक निदेशक विजेंद्र दलाल की टीम में नेतृत्व कर रहे हैं.. निदेशक ने कहा कि फर्मों के अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर उनकी टीमों की जांच लगातार जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जा सकती है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा देवेन्द्र कादियान से लाखों की ठगी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढोतरी, दूसरे दिन भी बढ़े दाम

Voice of Panipat

HARYANA में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बिना मिलेगी सरकारी नौकरी

Voice of Panipat