23.1 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

दुकानदार जरा संभल जाए..अतिक्रमण करके जाम न लगाए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- शहर के सभी बाजारों के दुकानदार संभल जाएं। अपनी दुकानो के बाहर अतिक्रमण करके जाम न लगवाएं…जाम के कारण जमा होने वाली भीड़ के कारण संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा है। संयुक्त व्यापार मंडल ने यह अपील सभी दुकानदारो से की है।

शहर के सभी बाजारो में अतिक्रमण फैला हुआ है…सबसे ज्यादा इंसार बाजार, सनौली व जाटल रोड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है…इन बाजारो में दुकानदारो ने सड़को पर अब तो 3-3 फुट से भी ज्यादा जगह में कब्जा जमाया हुआ है….अतिक्रमण के कारण बाजारो में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहने से दोपहहिया वाहन चालको को तो छोड़ो पैदल राहगीरो का गुजरना भी मुश्किल रहता है।

लाल बत्ती से इंसार चौक और बाबा भाई लालजी मंदिर से सालार गंज गेट तक सबसे ज्यादा बुरा हाल रहता है…नगर निगम ने अप्रैल महीने में 3 बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए…जोकि 8, 17 व 19 अप्रैल को चलाए गए थे। ये तीनों ही अभियान सालार गंज गेट से शुरू किए गए और लाल बत्ती चौक पर पहुंचकर खत्म हो गए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारतीय करेंसी में आई तेजी, Dollar के मुकाबले इतने पैसे चढ़ा रुपया

Voice of Panipat

रोडवज कर्मी का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

PANIPAT:- घर पर ननद बुलाती थी लड़कों को, भाभी ने विरोध किया तो… 

Voice of Panipat