29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia News

चंडीगढ़ के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल Elante Mall को अब इस नाम से जाना जाएगा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ट्राईसिटी (चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली) के सबसे बड़े शॉपिंग डेस्टिनेशन (Elante Mall) का नाम बदल दिया गया है। एलांते मॉल को अब नेक्सस एलांते (Nexus Elante) कहा जाएगा। यह कदम भारत के सबसे बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म नेक्सस मॉल्स द्वारा 13 शहरों में अपनी 17 संपत्तियों में बदलाव किए जाने के बाद उठाया गया है।

नेक्सस एलांते चंडीगढ़ का सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। एलांते उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित एलांते 20 एकड़ में फैला हुआ है। एलांते में चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि साथ लगते पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के लोग भी खास तौर पर शॉपिंग के लिए आते हैं। ट्राईसिटी के लोगों की यह पहली पसंद है।

बता दें कि सितंबर 2015 में मुंबई स्थित एक कार्निवल गुप ने एलांते को 1785 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद जुलाई 2017 में इस माल को अमेरिका स्थित वैश्विक निवेश फर्म द ब्लैकस्टोन ग्रुप की सहायक कंपनी नेक्सस मॉल्स द्वारा अधिग्रहित किया गया था। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि इसे कितनी राशि में खरीदा गया था।

ऐसे में अब इस माल का नाम नेक्सस एलांते हो गया है। हालांकि इसके नाम में पूरी तरह बदलाव नहीं हुआ है। इसके नए नाम के पीछे भी एलांते लगा हुआ है। इस वजह से लोगों को इसके नाम को लेकर कोई ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है। ऐसे में ऑटो-टैक्सी वालों को पता बताने में कोई खासी दिक्कत नहीं आएगी। एलांते में कई ब्रांडेड कंपनियों के स्टोर हैं। वहीं मल्टीप्लेक्स भी मौजूद हैं। रोजाना हजारों लोग शॉपिंग करने और घूमने के लिए इस मॉल में आते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बालाकोट एयर स्ट्राइक की जांबाज मिंटी अग्रवाल को मिला युद्ध सेवा पदक, पढ़िए पूरी स्टोरी

Voice of Panipat

CM सैनी की बड़ी घोषणा ,15 दिनों में 2000 गावों मे देंगे मुफ्त जमीन

Voice of Panipat

HARYANA में Group-D कर्मियों के तबादले का पोर्टल लांच, आंगनबाड़ी वर्करों को दिए स्मार्टफोन

Voice of Panipat