18.5 C
Panipat
February 8, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

HARYANA पुलिस के 12 अफसर होंगे सम्मानित, जानिए क्यो

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों और जवानों का विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMDS) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (PMMS) से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है.. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इन मेडलों की घोषणा की गई है.. हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक, जबकि 10 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है.. CID के DSP उदय राज सिंह तंवर और लेडी सब-इंस्पेक्टर जनक कुमारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है..

इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राहुल देव DSP झज्जर, वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त सोनीपत, नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक हिसार, राजबाला महिला उप निरीक्षक गुरुग्राम, राम पाल निरीक्षक यमुनानगर, सुनील कुमार उप निरीक्षक कमांडो नेवल करनाल, सुरेंद्र प्रताप हेड कॉन्स्टेबल राज्य अपराध शाखा पंचकूला, वीरेंद्र कुमार एएसआई पंचकूला, युद्धवीर सिंह सब इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम और जोगिंदर सिंह एएसआई रोहतक शामिल हैं..

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है.. हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा IPS प्रमोशन लिस्ट विवादों में आई

Voice of Panipat

इस जगह 11 बजे के बाद न्यू ईयर पार्टी करने वालों पर 188 के तहत होगी कार्रवाई

Voice of Panipat

दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, महिला ने लगाई फांसी, पति समेत कई पर दर्ज

Voice of Panipat