23.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
CitiesIndia NewsINFORMATIVE

Aligarh-Moradabad Highway: सफर होगा आसान! फोरलेन बनेगा यह हाईव, 45 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

देश में हर रोज नए हाईवे निकल रहे हैं। इससे शहरों की दूरी घट रही है। इसी कड़ी में एक और हाईवे के विस्तार की योजना है। इसके तहत वर्तमान के 2 लेन हाईवे का विस्तार करते हुए इसको 4 लेन बनाया जाएगा।

एनएचएआई ने यह योजना अलीगढ़ – मुरादाबाद हाईवे लिए बनाई है। इस हाईवे पर 150 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनेगा। इससे अलीगढ़ से मुरादाबाद की दूरी महज 1.5 घंटे में पूरी हो जाएगी। जबकि फिलहाल इस दूरी को तय करने में करीब 4 घंटे का समय लगता है।

इस परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI द्वारा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जा रही है। इसके लिए गभाना और कोल तहसील के 45 गांवों की जमीन को अधिग्रहण किया जाना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा इन गांवों की जमीन को चिन्हित करते हुए यहां भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है।

बेहतर होगा जुड़ाव
इस परियोजना के तहत एनएचएआई वर्तमान 2 -लेन हाईवे को 4 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे में बदलेगा। यानी इस रोड पर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का सीधा जुड़ाव नहीं होगा। अब यह हाईवे मुरादाबाद से अमरोहा, संभल और बुलंदशहर के रास्ते अलीगढ़ तक बनेगा। इस मार्ग पर जाने के लिए निर्धारित एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे।

ऐसे घटेगा सफर का समय
दरअसल मुरादाबाद से अलीगढ़ तक पहुंचने में फिल्हाल करीब 4 घंटे का समय लगता है। ऐसे में चंदौसी, बबराला और डिबाई जैसे क्षेत्रों में संकरा रास्ता होने के कारण वाहनों की भीड़ रहती है। इससे बचने के लिए अब नया फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनाया जा रहा है। इससे वहान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेंगे। साथ ही इस रोड पर दुपहिया व तिपहिया वाहनों को भी आने की अनुमति नहीं होगी।

Related posts

पान मसाला पैकेजिंग को लेकर FSSAI का नया नियम !

Voice of Panipat

बड़ा आरोप: हरियाणा मे मिलावटी डीजल व पेट्रोल की अवैध बिक्री बढ़ी

Voice of Panipat

PANIPAT:-पार्क, वाहन व खेतों से समान चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment