23.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia News

5 किलोवाट के सोलर पैनल से हर महीने करें बिजली की बचत, फ्री में मिलेगें कई फायदे

आजकल घरों या अन्य प्रतिष्ठानों पर सोलर पैनल सिस्टम लगवाने का ट्रैंड काफी अधिक चल रहा है। हालांकि कुछ लोगों को यह नहीं पता होता कि सोलर पैनल सिस्टम लगवाने से किस प्रकार बचत होगी। आइए आपको इसका गणित समझाते हैं।

यदि बिजली उत्पादन के हिसाब से आंकड़ा देखा जाए तो हर महीने इससे हजारों रुपये की बचत होती है। क्योंकि एक तो आप अपने घर के बिजली बिल में भारी कटौती कर सकते हैं, दूसरा पावर ग्रिड को बिजली आपूर्ति कर भविष्य की बिजली खर्च को भी सुरक्षित कर सकते हैं।

दरअसल फिलहाल सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत भारी भरकम सब्सिडी के साथ सोलर लगाया जा रहा है। इसके कारण यह सिस्टम लगवाने का खर्च काफी कम आता है। ऐसे में यदि घर की छत पर 5kW का सोलर सिस्टम लगवाने पर खर्च गुणवत्ता और जरूरत के अनुसार करीब 3 लाख रुपये आता है। क्योंकि सोलर पैनल के साथ कई प्रकार के अन्य उपकरण भी लगाए जाते हैं। इससे खर्च प्रभावित होता है। हालांकि यदि बैकअप के लिए बैटरी लगती है तो इसमें खर्च बढ़ जाता है।

सरकार से मिलती है सब्सिडी
वहीं सरकार द्वारा सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी भी दी जाती है। योजना के तहत 1 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगवाने पर सरकार करीब 30000 रुपये की सब्सिडी देती है। 2 किलोवॉट पर यह सब्सिडी 60000 रुपये हो जाती है। वहीं 3 किलोवॉट या इससे क्षमता के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार 78000 रुपये की सब्सिडी देती है। इसके साथ ही राज्य सरकारों द्वारा कुछ जगह सब्सिडी दी जा रही है। इससे प्रति महीने 300 यूनिट्स फ्री बिजली भी मिल रही है।

वहीं लोड की बात की जाए तो 5 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर 1.5 टन के दो इन्वर्टर एसी चलाए जा सकते हैं। इसके साथ ही घर के अन्य उपकरण गीजर, मोटर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज यहां तक कि इंडक्शन भी चला सकते हैं। यानी 5 किलोवाट के सोलर सिस्टम से प्रति माह करीब 500 यूनिट बिजली पैदा की जा सकती है। ऐसे में सोलर सिस्टम हर महीने हजारों रुपये बचाने में काफी कारगर सिद्ध हो सकता है।

Related posts

NSE की पूर्व एमडी Chitra Ramakrishna से CBI ने की पूछताछ

Voice of Panipat

HARYANA में नितिन गड़करी ने किया वादा, जल्द जाम से दिलाएंगे निजात

Voice of Panipat

क्यों खराब नहीं होता गंगा का पानी ? जानिए बदबू ना आने के पीछे है ख़ास वजह

Voice of Panipat

Leave a Comment