31 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
Entertainment

Old Song: लता- किशोर के 47 वर्ष पुराने सदाबहार गाना लोग आज भी अपने प्यार को करते हैं ट्रिब्यूट, चित्त खिल उठता है यह कालजयी गीत सुनकर

Old Song लता- किशोर के 47 वर्ष पुराने सदाबहार गाना लोग आज भी अपने प्यार को करते हैं ट्रिब्यूट

Lata-Kishor Old Evergreen song: लता मंगेशकर और किशोर कुमार के पुराने सदाबहार गाने पिछले कई दशकों से लगातार लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस जोड़ी की जादुई आवाज में ऐसी ताकत भरी हुई थी जो कम होने का नाम नहीं ले रही है। लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जोड़ी के एक सदाबहार रोमांटिक नगमे को लोग आज भी अपने प्यार को ट्रिब्यूट करते हैं।

जी हां… हम जिस नगमे की बात कर रहे हैं उसे 1979 में बड़े पर्दे पर आई फिल्म ‘प्रेम बंधन’ के लिए बनाया गया था। ‘मैं तेरे प्यार में पागल’ टाइटल से बना प्रेम बंधन फिल्म का यह कालजयी गीत लोग आज भी अपने प्यार को खुश करने के लिए उन्हें ट्रिब्यूट के तौर पर सुनाते हैं।

‘मैं तेरे प्यार में पागल’ गाने में राजेश खन्ना का दिखाई दिया था रोमांटिक अंदाज

हिंदी सिनेमा जगत में राजेश खन्ना पर फिल्माई कई ऐसे गाने है जो आज भी सुपरहिट चल रहे हैं। लेकिन लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में सदाबहार गाने (Lata Mangeshkar Kishor Kumar evergreen song) ‘मैं तेरे प्यार में पागल’ राजेश खन्ना के रोमांटिक अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया था। 70 के दशक में इस गाने (70सीसी Hindi song) को सुनने और पसंद करने वाले हिंदी संगीत प्रेमियों भरमार दिखाई देती थी। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के रोमांटिक अंदाज और लता के साथ किशोर कुमार की जादुई आवाज ने इस गाने को हमेशा हमेशा के लिए अमर बना दिया।

लोगों के चित्त को प्रसन्न कर देता है 47 वर्ष पुराना ‘मैं तेरे प्यार में पागल’ गाना

47 वर्ष पहले 1979 में बने ‘मैं तेरे प्यार में पागल’ (old Hindi song) को सुनकर दिल को अलग ही लेवल का सुकून मिलता है। यह गाना जितना सुनने में अच्छा लगता है उतना ही सुंदर इसका वीडियो भी बनाया गया है। इस गाने (Hindi song) को सुनकर हिंदी संगीत प्रेमियों का चित्त खिल उठता है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में बने इस कालजयी गीत ‘मैं तेरे प्यार में पागल’ का मधुर संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (lakshmikant Pyarelal) ने तैयार किया था। इस गाने की प्यारी धुन आज भी दिल में प्यार की नई उमंगे जगा देती है।

Related posts

Evergreen Old Song: राजेश खन्ना और मुमताज के इस गाने ने हर गली-मोहल्ले में मचाया था शोर, 52 वर्षों से कर रहा है हिंदी सिनेमा पर राज

Sahab Ram

अमिताभ बच्चन के बंगले की क्यों बढ़ाई सुरक्षा, देखिए पूरा मामला..

Voice of Panipat

सपना चौधरी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त करने की खारिज की अर्जी, पढिए खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment