हरियाणा सरकार की तरफ से सड़क तंत्र का मजबूत किया जा रहा है। जहां पर गांव से गांव व शहरों को जाम से मुक्त करने के लिए बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में चरखी दादरी में हरियाणा सरकार द्वारा मिनी बाईपास की मंजूरी दी गई है। यह मिनी बाईपास शहर के बीच से निकल रहे सिंचाई विभाग की माइनर की जगह से बाईपास का निर्माण ककिया जाएगा।
चरखी दादरी के हुडा सेक्टर 8 व 9 से लेकर मेजबान चौक होते हुए फायर स्टेशन तक मिली बाईपास बनाया जाएगा। इस मिनी बाईपास को शहर के बीच से निकाला जा रहा है। जो हुडा सेक्टर सहित बाजार का मुख्य फोरलेन सहित फायर स्टेशन होते हुए रावलधी भिवानी लिंक रोड बाईपास तक पहुंचेगा।
बाईपास के लिए 19 करोड़ 68 लाख रुपये बजट खर्च किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर पीडब्ल्यूडी तथा वन विभाग मिलकर इस सप्ताह जगह का निरीक्षण करेंगे। जहां इस प्रोजेक्ट के बीच आने वाले पेड़ों की संख्या जांची जाएगी। ताकि पेड़ कटवाने की मंजूरी लेकर यहां प्रोजेक्ट को गति दी जा सके।
10 मीटर चौड़ा बनेगा मिनी बाईपास मिनी बाईपनर इसकी कुल लंबाई डेढ़ किलोमीटर रहेगी और इसकी चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। ताकि दो बड़े वाहन भी आमने सामने से आसानी से गुजर सकें।
सिंचाई विभाग ने 1 साल पहले पीडब्ल्यूडी को जमीन दी थी
शहर में कलियाणा रोड से शुरू होने वाले वन सब आर का निर्माण 1975 में शुरू हुआ था और 1976 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया था। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस माइनर के निर्माण के बाद 2009 में सिंचाई के लिए रकबा नहीं होने के कारण से इसे क्षतिग्रस्त घोषित करते हुए बंद कर दिया गया था। लगभग 60 से 70 फीट जगह इसके लिए रिजर्व की गई थी। वहीं 2022 में इसे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन करने की योजना शुरू कि गई थी। जिसके बाद सितंबर 2025 में पीडब्ल्यूडी विभाग को इसकी जमीन स्थानांतरण कर दी गई थी।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को होगा फायदा
विधायक सुनील सांगवान ने कहा इस सड़क के निर्माण से शहर के कई इलाकों को सीधा फायदा होगा। विशेष तौर पर शहर के हुडा सेक्टर-8 व 9, पुराना शहर और गामड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर आवागमन मिलेगा। इसके अलावा गांव घिकाड़ा, चरखी व रावलधी जाने के लिए अब लोगों को महेंद्रगढ़ चौक व लोहारू चौक होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा, बल्कि इसी नए मार्ग से शॉर्टकट होकर आसानी से वे आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह मिनी बाईपास मार्ग शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने का काम करेगा और ट्रैफिक दबाव को भी कम करेगा। मेरा प्रयास है और जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा भी करवाएंगे।
कार्य जल्द करेंगे शुरूः एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन गुरचरण सिंह ने बताया कि रोड की अप्रूवल मिल चुकी है। जिसे बहुत ही जल्द तैयार किया जाएगा। इस रोड को 33 फीट की चौड़ाई से बनाया जाएगा। जिसकी कुल लंबाई डेढ़ किलोमीटर की रहेगी। सिंचाई विभाग के द्वारा पीडब्ल्यूडी को जमीन की एनओसी जारी की जा चुकी और जल्द जमीन ट्रांसफर भी हो जाएगी। जिसके बाद प्रोजेक्ट पर आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। है

