Petrol Diesel Price Hike : एक तरफ जहां दीवाली के त्यौहार को लेकर तैयारियां चल रही है । वहीँ आमजन को एक और बड़ा महंगाई का झटका लगा है। बता दे की वाहन चालकों को अब गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाते समय पहले से अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी राजस्थान प्रदेश में JIO-BP द्वारा की गई है।
राजस्थान प्रदेश में जिओ बीपी के लगभग 200 पेट्रोल पंप है। ज्ञात हो कि पेट्रोलियम कंपनी नायरा द्वारा पहले ही पीते तीन अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतें₹5 और डीजल की कीमतें ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दी गई थी।
जिओ बीपी द्वारा लागू की गई पेट्रोल और डीजल की नई दरें आज सुबह 6:00 बजे से राजस्थान प्रदेश सहित पूरे देश में लागू हो गई है।
113 पार पहुंचे प्रति लीटर रेट
राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में जिओ बीपी द्वारा आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि किए जाने के बाद पेट्रोल के दाम 113 रुपए प्रति लीटर के पार गए हैं।
जयपुर शहर में इससे पहले पेट्रोल 108.91 तो कोई प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा था जो आज 11 अक्टूबर रविवार को बढ़कर 113.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
जयपुर शहर में डीजल की कीमतें जिओ बीपी के पेट्रोल पंपों पर आज से 97.15 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं जोधपुर में पेट्रोल की कीमत 117.50 रुपए प्रति लीटर और कोटा में 117.15 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

