24.9 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
BusinessLatest News

3 से 5 साल की FD पर मिलेगा ताबडतोड ब्याज, आज से यहां होगा फिक्सड डिपॉजिट पर अधिक फायदा; नई दरें लागू

FD SCHEME : त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है और ऐसे में निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। क्योंकि देश की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस ने अपनी एफडी यानी फिक्सड डिपॉजिट की दर को बढ़ा दिया है। इससे निवेशकों को अधिक लाभ होगा।

एफडी पर बढाई गई दर के यह नए रेट्स 11 अक्टूबर से प्रभावी हो गए हैं। नवरात्रों में निवेशकों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। NBFC द्वारा 10 करोड़ रुपये से कम राशि की एफडी एक साल के लिए करवाने पर 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दी जाएगी। इसमें करीब 0.15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। क्योंकि पहले इसी समय अवधि के लिए 6.85 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर दी जा रही थी।

इसके अलावा यदि एफडी 1 साल से अधिक यानी 15 महीने के लिए की जाती है तो इस पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत ब्याज हो जाएगी। इसमें भी 0.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। क्योंकि पहले यह ब्याज दर 7.1 प्रतिशत रहता था। इसके अलावा जो ग्राहक 18 से 23 महीने के लिए एफडी करवाते हैं तो तो उनके लिए करीब 0.20 प्रतिशत ब्याज दर बढ़ा दी है। यानी पहले जहां 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलता था, अब उनको 7.25 के हिसाब से ब्याज मिलेगा।

इससे अधिक समय अवधि जैसे 24 से 35 महीने के लिए एफडी करवाने पर भी यही ब्याज दर रहेगी। हालांकि यदि कोई निवेश 3 साल यानी 36 से लेकर 60 महीने तक की अवधि के लिए एफडी करवाता है तो उसको 7.85 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर मिलेगी। जबकि पहले यह ब्याज दर 7.5 प्रतिशत रहती थी।

बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अधिक लाभ के प्लान

इस खास योजना के तहत कंपनी ने 60 साल से अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं के लिए और भी अधिक ब्याज दर तय की हैं। क्योंकि वरिष्ठ नागरिकों 0.50 बेसिस प्वांइट अधिक ब्याज दिया जाएगा, जबकि महिलाओं के नाम से एफडी होने पर अन्य ब्याज दर के साथ 0.05 प्रतिशत अधिक ब्याज रहेगी।

Related posts

Panipat के कोर्ट मे मास्क लगाने को लेकर महिला ने किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी से की मारपीट

Voice of Panipat

Haryana सरकार ने शेखावत मुख्य सूचना आयुक्त का प्रभार सौंपा

Voice of Panipat

लोन सस्ते नहीं होंगे, क्योंकि महंगाई घटी, RBI ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा

Voice of Panipat

Leave a Comment