हरियाणा सरकार ने गरीब किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए योजना बनाई है। जहां पर गरीब किसान खेती के साथ पशुपालन का काम करके अपनी आजीवका चला सके। इसके लिए 1 लाख 80 हजार तक आय वाले किसानों को सरकार द्वारा दोहरा लाभ दिया जाएगा। इसमें बीपीएल किसान को 80 हजार रुपये की सब्सिडी पशुपालन विभाग की तरफ से दी जाएगी, जबकि उस किसान को दूध को वीटा में बेचने पर 50 हजार रुपये वहां से अतिरिक्त मदद दिलाई जाएगी।
ऐसे में बीपीएल किसान पशुपालन के लिए एक भैंस पर एक लाख 30 हजार रुपये की मदद हरियाणा सरकार की तरफ से दिलाई जाएगी। यहीं तक नहीं हरियाणा सरकार की तरफ से भैंस खरीद पर एक लाख 30 हजार रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी, वहीं उसी किसान का दूध को वीटा के माध्यम से निर्धारित रेट से दस रुपये किलो ज्यादा रेट पर खरीदा जाएगा। ऐसे में किसानों को सरकार की योजना का तीन तरह से लाभ मिलने वाला है।
सीएम ने बैंकों को दिए सख्त आदेश
सीएम नायब सैनी ने अंत्योदय परिवारों यानी बीपीएल परिवारों की समस्या के समाधान के लिए बैंकों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सीएम ने आदेश दिए कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा बैठक में बैंक अधिकारियों को ऋण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक हिदायतें दीं।
महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अनुसूचित जाति के परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इनके ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक नवंबर तक 200 नए हर हित स्टोर तथा 300 नए वीटा बूथ, मिल्क बार तथा सांझा बाजार खोलने के निर्देश दिए।

