25.3 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा में बढ़ेगा लाडो लक्ष्मी का दायरा, आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लगेगी पक्की मुहर

HARYANA CABINET MEETING: हरियाणा में महिलाओं के आज का दिन ख़ास हो सख्त है। बता दे की सैनी सरकार आज होने वाली हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत सालाना 1 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय की शर्त को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सामाजिक विकास से जुड़े कुछ मापदंडों के आधार पर इस सीमा को 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा, लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि को चुनने के विकल्प को समाप्त करने और हर तीन महीने में उत्तरजीविता प्रमाण पत्र जमा करने का भी प्रस्ताव है।

इसके अलावा, स्थानीय निकायों को धन जारी करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हो सकती है।

बैठक में सबसे ख़ास बात यह रहने वाली है की पूर्व सीएम हुड्डा को बड़ी राहत देने के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। हुड्डा की चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित सरकारी कोठी पर लगे 27.17 लाख रुपये के दंडात्मक किराये को माफ करने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल है।HARYANA NEWS

Related posts

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज साढ़े 3 घंटे रहेगा बंद, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

एल्विश स्नेक मामले में PFA अधिकारी धमकी, केस वापसी का डाल रहे दबाव, High Court ने पुलिस से मागा जवाब

Voice of Panipat

रोहतक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, विदेश में बैठे अपराधी के दो साथी गिरफ्तार

Sahab Ram

Leave a Comment