Jewar airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण तय हो गया है। इस एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान मिलेगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला ले लिया है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के जेवर में नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना है। इसको लेकर अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम बदलने को लेकर घोषणा की है। सरकार ने कैबिनेट में इसका फैसला लिया और बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि जेवर हवाई अड्डे को नरेंद्र मोदी हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जेवर हवाई अड्डे के नाम में बदलाव का प्रस्ताव पारित कर दिया है। यानी अब इस एयरपोर्ट को नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में नई पहचान को स्वीकृति मिल गई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में यूपी कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही सांसद भी हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश से ही वे देश की कमान संभाल रहे हैं।

