33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

DA hike : सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, 6 प्रतिशत डीए बढ़ा, सैलरी के साथ मिलेगा एरियर

DA hike सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला खजाना

त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को डीए के तौर पर दीपावाली का तोहफा मिल रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जुलाई 2026 से बकाया है। लेकिन इसी बीच में राज्यों सरकारों द्वारा दशहरे से पहले ही दीपावली का तोहाफा देने का सिलसिला जारी है।

अब तक कई राज्यों की सरकार डीए बढ़ाने का काम कर चुकी है। पहले सिक्कम और त्रिपुरा की सरकार ने डीए बढ़ाने का काम किया। अब तेलंगाना सरकार की तरफ से कर्मचारियों को एक साथ दो डीए देने की घोषणा कर दी। जहां पर तेलगाना सरकार ने कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले करते हुए एक साथ ही छह प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की है।

यहीं ही नहीं बल्कि इस माह की सैलरी के साथ कर्मचारियों पर नोटों की बारिश होगी, क्योंकि तेलगाना सरकार द्वारा इस दौरान ढ़ाई साल का एरियर भी कर्मचारियों को भेजा जाएगा। तेलंगाना के कर्मचारी लंबे समय से डीए की बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, लेकिन अब सरकार ने जब दिया तो एक साथ में दो डीए दे दिए।

तेलंगाना सरकार द्वारा घोषित किए गए दो डीए की किस्त जनवरी 2024 और जुलाई 2024 तक लागू मानी जाएगी। ऐसे में लगभग ढ़ाई साल का एरियर के साथ मिलने वाला है और कह सकते है कि सरकार ने कर्मचारियों के लिए खजाना खोल दिया है।

सरकार ने इस प्रकार किया डीए की बढ़ोतरी

तेलंगाना सरकार द्वारा डीए की बढ़ोतरी को दो किस्तों में किया गया है। इसमें जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते में 3.64 प्रतिशत और जुलाई 2024 से 2.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में कुल मिलाकर 6 प्रतिशत डीए की बढोतरी हुई है। इस तरह वर्ष 2020 पे स्केल वाले कर्मचारियों का DA जनवरी 2024 में 33.67 फीसदी से बढ़कर 37.31 फीसदी किया गया है, जबकि जुलाई 2024 में इसे बढ़ाकर 40.04 फीसदी किया गया।

Related posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी, पढिए रेट लिस्ट

Voice of Panipat

मंत्री अनिल विज ने एक्स से मिनिस्टर शब्द हटाया

Voice of Panipat

Breaking:- पानीपत सहित पूरे हरियाणा में 55 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, चेंक करे लिस्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment