चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को देश की राजधानी पूरी तरह से सील रहेगी। इस दौरान न तो मेट्रो चलेगी। इस दौरान चप्पा-चप्पा पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे विभाग ने 28 एक्सप्रेस ट्रेन व 22 लोकल ट्रेनों को रद कर दिया है।
जहां मेट्रो की तरफ से 57 मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। शुक्रवार दोपहर दो बजे से ही नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, अलग-अलग स्टेशनों से चलकर शनिवार को इन दोनों स्टेशनों पर सुबह चार बजे से लेकर दोपहर तक पहुंचने वाली ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है।
शनिवार को दिल्ली पहुंचने और यहां से चलने वाली अभी तक कुल 28 ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। इनकी संख्या और बढ़ सकती है। आपको बता दे कि इसमें हरियाणा की तरफ से जाने वाली ट्रेनों की संख्या ज्यादा है, क्योंकि पिछले आंदोलन में भी हरियाणा के युवाओं की काफी भागेदारी रही थी। इसी को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है।
रद की गई ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
20801 इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल – नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल- नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
12451 कानपुर सेंट्रल- नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी
12559 बनारस-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस
12581 बनारस -नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
15303 कासगंज -नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
82501 लखनऊ-नई दिल्ली आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस
22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल
12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस
12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
15308 सिरसा- तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस
12964 उदयपुर सिटी- हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस
12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस
14727 श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14738 तिलक ब्रिज- भिवानी एक्सप्रेस
14737 भिवानी- तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14728 तिलक ब्रिज- श्री गंगानगर एक्सप्रेस
12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस
यह मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से रहेंगे बंद
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का अनुरोध किया है। इसमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, आईएनए, हौज खास, आजादपुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, शाहीन बाग, वेलकम और रोहिणी वेस्ट समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं।

