33.8 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

Haryana IAS Cadre : हरियाणा के इन जिलों को जल्द मिलेंगें 11 नए IAS अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Haryana IAS Cadre हरियाणा के इन जिलों को जल्द मिलेंगें 11 नए IAS अधिकारी

केंद्र सरकार ने हरियाणा में भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस अधिकारियों के पदों के कोटे को बढ़ा दिया है। अब हरियाणा में पहले से ज्यादा आईएएस अधिकारी तैनात हो सकेंगे। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना के हिसाब से हरियाणा में नए आईएएस अधिकारियों का कोटा निर्धारित होगा।

जहां पर सीधी भर्ती के माध्यम से लगने वाले आईएएस अधिकारियों का कोटा निर्धारित किया है, वहीं राज्य सरकार द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा (एचसीएस) से प्रमोट होकर आईएएस बनने वाले अधिकारियों का कोटा भी बढ़ा दिया है। हरियाणा में आईएएस अधिकारियों का कोटा बढ़ने के बाद प्रदेश में प्रशासनिक काम आसान हो जाएगी और हरियाणा सरकार को अधिकारियों की कमी नहीं खलेगी।

केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य सचिव कार्यालय हरियाणा द्वारा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

हरियाणा में आईएएस के 11 पद बढ़े

केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के आधार पर हरियाणा में आईएएस के 11 नए पद स्वीकृत किए गए है। अब हरियाणा के कोटे में अतिरिक्त आईएएस अधिकारी तैनात हो सकेंगे। हरियाणा कैडर में पहले 215 आईएएस अधिकारी ही तैनात हो सकते थे, लेकिन अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 226 कर दिया है। अब राज्य में IAS अधिकारियों के 11 नए पद बढ़ा दिए गए हैं।

हरियाणा कैडर के यह मुख्य बात

केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से हरियाणा में वरिष्ठ ड्यूटी पद राज्य में कुल 123 वरिष्ठ प्रशासनिक पद स्वीकृत किए है। इसमें 226 पदों में से सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की संख्या 158 निर्धारित की गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा (एचसीएस) से आईएएस बनने वाले पदों की संख्या 68 कर दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति रिजर्व केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए अधिकतम 49 पद (40 प्रतिशत) आरक्षित किए गए हैं।

बड़े शहरों को मिलेगा सीधा फायदा

केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा हरियाणा कैडर में आईएएस अधिकारियों का कोटा बढ़ाने के चलते बड़े शहरों को फायदा मिलने वाला है। इससे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत और हिसार जैसे नगर निगम में अब आईएएस अधिकारी मिल सकेंगे और प्रशासनिक कार्यों को ज्यादा मजबूती मिलेगी।

Related posts

करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया के कार्यालय का स्थानीय लघु सचिवालय में शुभारम्भ

Voice of Panipat

Panipat के जितेंद्र राणा को मिलेगा पुलिस मेडल

Voice of Panipat

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, शिव होगे प्रसन्न

Voice of Panipat

Leave a Comment