32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessINFORMATIVE

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस दिवाली डबल धमाका, 3 प्रतिशत तक बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA HIKE UPDATE : डीए में वृद्धि को लेकर इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। क्योंकि
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जल्द ही डीए में वृद्धि की बड़ी घोषणा हो सकती है। साथ ही DA और DR में होने वाली वृद्धि जुलाई महीने से लागू होंगी।

सूत्रों के अनुसार डीए में होने वाला संशोधन 3 प्रतिशत तक हो सकता है। फिलहाल DA दर 60% है, जिसको बढ़ाकर 63% किया जाएगा। इसका सीधा असर बेसिक सैलरी में वृद्धि के रूप में मिलेगा। इसके साथ महंगाई राहत यानी DR में भी वृद्धि होगी।

सरकार की तैयारी है कि डीए में नया संशोधन 1 जुलाई, 2026 से लागू किया जाए। बेशक इसकी घोषणा में अभी समय लग सकता है, क्योंकि कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा होगी।

DA Hike में पूरा होगा 12 महीने का चक्र

दरअसल 7वें वेतन आयोग के तहत जो ढांचा बना है, उसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में होने वाले बदलाव की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी CPI-IW के तहत होती है।


ऐसे में जनवरी से जून 2026 तक के CPI-IW आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो DA दर करीब 63% तक जाती है। वहीं जून 2026 में CPI-IW सूचकांक 151.9 रहा। इससे जुलाई DA गणना के लिए जरूरी12 महीनों के चक्र को पूरा कर दिया है।

इस गणना के तहत DA करीब 63.75% तक पहुंचता है। वहीं इसके लिए निर्धारित नियम के अनुसार इसको राउंड-ऑफ करने पर 63% तक जा सकती है।

वर्तमान में बात की जाए तो कर्मचारियों को डीए का भुगतान 60% के हिसाब से हो रहा है। इसको इसी साल जनवरी में बदला गया था। इस हिसाब से 3% की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ऐसे मिलेगा लाभ
डीए वृद्धि से मिलने वाले लाभ की बात करें तो 50,000 रुपये बेसिक वेतन वाले कर्मचारियों को 1,500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।


चूंकि डीए में वृद्धि जुलाई महीने से मान्य होगी, ऐसे में बचे हुए महीनों को एरियर भी एकमुश्त मिलेगा। इसके बाद फिर अगले साल यानी जनवरी 2027 में डीए में संशोधन होगा।

Related posts

दिल्ली से नॉएडा और गुड़गाँव जाने वालो के लिए तोहफ़ा- नए रूट से होगा आना जाना

Voice of Panipat

ट्रैवल एजेंसी संचालक व स्टाफ से हथियार के बल पर वसूली करने वाले गैंग का 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में इस साल नहीं होगा निकाय चुनाव, क्या है वजह जानिए

Voice of Panipat

Leave a Comment