34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में दो चरणों में होगा मेट्रो का विस्तार, बनेंगे 25 से ज्यादा नए स्टेशन

HARYANA METRO UPDATE : गुरुग्राम जैसे शहर में मैट्रो लोगों की लाइफ लाइन बन गई है, लेकिन अब भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जो मैट्रो की पहुंच से बाहर हैं। ऐसे में अब गुरुग्राम में मैट्रो को विस्तार किया जाएगा। इसके लिए करीब 30 किलोमीटर तक विस्तार करने की योजना है और इसमें 27 स्टेशन बनाए जाएंगे।

मैट्रो के इस नए चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक कनेक्टिविटी तो होगी ही, साथ में गुरुग्राम रैपिड मेट्रो, नमो भारत से
भी जुड़ जाएगा। गुरुग्राम में यह कार्य मेट्रो का फेज 1-2 के तहत होगा। इसके तहत गुरुग्राम यानी साइबर सिटी में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है।

इसके तहत मिलेनियम सिटी, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक के अलावा पालम विहार, अशोक विहार और उद्योग विहार जैसे मेट्रो स्टेशन भी नए चरण से जुड़ जाएंगे। इसके तहत कुल 25 से ज्यादा 27 नए स्टेशन बनाने की भी योजना है।

ओल्ड ग्ररुग्राम में मिलेगी मैट्रो की सौगात

गुरुग्राम में मैट्रो के इस नए चरण के साथ पुराने शहर का जुडव हो जाएगा। अभी तक यह हिस्सा मैट्रो सेवा से बचा हुआ था। यानी पुराने गुरुग्राम के लोगों को मैट्रो से जुड़ने का जो इंतजार था, वह खत्म होने जा रहा है। यह पूरा कार्य 2 चरणों में होने जा रहा है।

इस नई योजना के पूरा होने पर गुरुग्राम का जुड़ाव दिल्ली के साथ मेट्रो के माध्यम से और अधिक मजबूत हो जाएगा। पहले चरण की बात की जाए तो इसके तहत दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के इंटरचेंज यानी मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन से सेक्टर 9 तक जोड़ा जाएगा।

इस चरण में कुल 14 स्टेशन बनेंगे और पर 1503 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। साथ ही इस पहले चरण में ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो की 15.2 किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी। यह पूरी लाइन एलिवेटेड रहने वाली है। साथ ही इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य भी 30 महीने रखा गया है। यानी करीब ढाई साल में यह फेज पूरा हो जाएगा।

दूसरे चरण का रूट

इसके अलावा गुरुग्राम में मैट्रो के दूसरे चरण का रूट भी तय हो गया है। इसके तहत करीब 13 किलोमीटर लंबा रूट बनेगा। यह रूट भी एलिवेटेड होने वाला है और इस पर 13 स्टेशन बनाने की योजना है। क्योंकि पहले चरण का विस्तार सेक्टर-9 तक होगा। ऐसे में इसकी शुरूआत यहीं से होगी।

इसके बाद सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बाजघेरा रोड,पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 के रास्ते इसको साइबर सिटी तक ले जाया जाएगा। यहां से लोगों को रैपिड मेट्रो इंटरचेंज से सीधा जुड़ाव मिल जाएगा।

मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक

यह महत्वपूर्ण रूट अंतर्गत सुभाष चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर के पास निकाला जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी की जा रही हैं। क्योंकि यहां काम शुरू होने पर यातायात को डायवर्ट करना पड़ेगा। ऐसे में मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर आर्य समाज रोड तक के रास्ते को बंद भी करना पड़ेगा।

वहीं सेक्टर-9 से साइबर सिटी के बीच दूसरे चरण में 13 किलोमीटर लंबा रूट बनेगा। इसके लिए मिट्टी की जांच शुरू हो चुकी है। यह दूसरे चरण का काम पूरा होने पर गुरुग्राम में मैट्रो कॉरिडोर एक रिंग रोड की तरह नजर आएगा। साथ ही पुराने गुरुग्राम का क्षेत्र सीधा रैपिड मेट्रो और रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

Related posts

Panipat: हार्मोनी होम्स और रियल हाइट्स का डायरेक्टर संजय गुप्ता गिरफ्तार, 45 करोड़ की थी धोखाधड़ी, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

इस ट्रैक पर दौड़ेगी पहली 320 Kmph Speed वाली Bullet Train

Voice of Panipat

HARYANA:- विधानसभा चुनाव से पहले डॉ. पूनिया को बनाया नया प्रभारी

Voice of Panipat

Leave a Comment