33 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा में बनेगा दिल्ली के कश्मीरी गेट जैसा बस टर्मिनल, 9.33 एकड़ जमीन पर बनेगा प्रोजेक्ट

हरियाणा में बनेगा दिल्ली के कश्मीरी गेट जैसा बस टर्मिनल

Haryana E-Bus Depot : हरियाणा में दिल्ली के कश्मीरी गेट जैसा बस टर्मिनल जैसे ई बस डिपों की मंजूरी मिली है। हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों के हिसाब से नए बस स्टैंडों का निर्माण किया जाएगा। ताकि बाद में दूसरी जगह पर प्लानिंग नहीं की जा सके। इसी कड़ी में सोनीपत में 9.5 एकड़ जमीन पर आधुनिक बस अड्डा बनाया जाएगा।

इस बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की सुविधा विकसित की जाएगी। ऐसा कह सकते है कि यह ई बस डिपो होने वाला है। जहां पर इलेक्ट्रिक बसों के अनुरूप ही तैयार किया जाएगा। यह नया बस अड्डा सोनीपत के गांव जाट जोशी में तैयार होगा। हालांकि इसका प्लान लगभग 15 साल पहले हुआ था, लेकिन अब यह ई बस डिपो धरातल पर उतरने वाली है।

पहले चरण में करीब ढाई एकड़ जमीन पर हरियाणा रोडवेज निदेशालय ने दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम एजेंसी के साथ मिलकर प्राथमिक नक्शा और डिजाइन तैयार कर काम शुरू किया है। जीटी रोड कॉरिडोर पर बनने वाले ई-बस डिपो व बस स्टैंड का निर्माण 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।

नए परिसर में एक साथ 50 इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की सुविधा विकसित की जा रही है। प्रदेश सरकार ने सोनीपत डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की है, जिनमें करीब 15 बसें बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। इनका विभिन्न रूटों पर संचालन हो रहा है।

बस अड्डे का डिजाइन अंतिम चरण में है। इसे दिल्ली के महाराणा प्रताप इंटरस्टेट बस टर्मिनल, कश्मीरी गेट की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। यहां पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों की निजी बसों को भी स्थान उपलब्ध कराने की योजना है।

नए बस अड्डे के लिए जमीन तय नहीं होने के कारण काम लंबे समय से अटका हुआ था। अब जाट जोशी में जमीन तय होने के बाद प्रोजेक्ट आगे बढ़ा है।

परिवहन विभाग द्वारा सिटी बस सेवा के तहत जाट जोशी में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव के लिए एक आधुनिक बस डिपो के विकास की योजना बनाई गई है। निर्माण कार्य दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

डीआईएम टीएस ने यह कार्य एम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 14,53,71,882 सौंपा है। कार्य शुभारंभ 22 सितंबर को किया गया है, जिसके 21 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे प्रोजेक्ट को आठ महीने के अंदर एजेंसी को पूरा करना होगा।

बस अड्डे का यह प्रारूप है

हरियाणा रोडवेज द्वारा जाट जोशी में नगर निगम से करीब 9.33 एकड़ जमीन खरीदी गई है। जिस पर पीपीपी मॉडल से कार्य किया गया है। इसमें 6.33 एकड़ में मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग बनेगी, जिसमें रोजाना 200 से 250 बसों के संचालन की क्षमता होगी। इसके साथ ही ढाई एकड़ में एक साथ 50 ई-बसों को चार्ज करने का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। वर्तमान शहर स्थित रोडवेज वर्कशॉप को भी इसी आधुनिक परिसर में शिफ्ट किया जाएगा।

सोनीपत डिपो के जीएम संजय कुमार ने बताया कि जाट जोशी में डीएमआई टीएस ने कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग के लिए प्वाइंट रख-रखाव सहित जुड़ी सभी सुविधाएं डेवलप की जा रही है। दूसरे चरण की डिजाइन फाइनल स्टेज में है, जल्द ही अन्य कार्य भी शुरू किए जाएंगे। निर्माण कार्य मई-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

हरियाणा के हिसार में गैंगस्टर की हत्या, कोर्ट के बाहर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Sahab Ram

हरियाणा की छोरी रीना भट्टी ने किर्गिस्तान की सबसे उंची चोटी लेनिन पर फहराया तिरंगा, देश की पहली महिला बनीं

Voice of Panipat

पानीपत के चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पिंक, ग्रीन, युवा और पीडब्ल्यूडी बूथ

Voice of Panipat

Leave a Comment