Old Evergreen Song: 80 के दशक में किशोर कुमार की आवाज में बने ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने को लोग आज भी भूले नहीं है। इस कालजयी गीत ने 80 के दशक में जमकर लोकप्रियता बटोरी थी। हिंदी संगीत जगत के बेहतरीन फनकार किशोर कुमार की आवाज में बने ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने पर 80 के दशक में लोग किटी पार्टियों में खूब थिरकते थे। 46 वर्ष पहले 1981 में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था। यह गाना 80 के दशक (80’s Hindi song) में जितना लोकप्रिय हुआ था उतनी ही मुश्किलें इस गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी। किशोर कुमार की आवाज में महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए इस कालजयी गीत का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना‘ (Sara jamana hasinon Ka Deewana) गाने ने अमिताभ बच्चन को रातों-रात शोहरत की नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।
‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना‘ गाने की शूटिंग के दौरान ही नाचने लगे थे लोग
किशोर कुमार की आवाज में बेटी के दशक में रिलीज हुए ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना‘ कालजयी गीत की शूटिंग के दौरान हजारों की भीड़ इकट्ठी हुई थी। जैसे ही इस गाने को किशोर कुमार ने गाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ का शोर-शराबे के साथ डांस शुरू हो गया। 1981 में रिलीज हुई “याराना” फिल्म के ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने (old Hindi song) को मुंबई के ताड़देव स्टूडियो में दर्शकों की भीड़ के बीच फिल्माया गया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान ही लोगों में गाने को लेकर एक अलग ही लेवल का पागलपन दिखाई दिया था। इस गाने को आए 46 वर्षों का समय बीत चुका है, फिर भी गाने की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है।
‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने को राजेश रोशन ने दिया था संगीत
80 के दशक की सुपरहिट फिल्म याराना के सदाबहार हिंदी गाने ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने को किशोर कुमार के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर गानों (Kishore Kumar blockbuster song) में से एक माना जाता है। इस गाने का संगीत राजेश रोशन द्वारा तैयार किया गया था। यह गाना राजेश रोशन द्वारा दिए गए बेहतरीन संगीत के चलते आज भी लोगों में जोश भर रहा है। 80 के दशक में महिलाओं द्वारा की जाने वाली ‘किटी पार्टियों’ में इस गाने की फरमाइश की भरमार रहती थी। ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ सदाबहार गाने (evergreen Hindi song) के लिरिक्स अंजान द्वारा लिखे गए थे। यह गाना विवाह-शादियों और फेस्टिवल के सीजन में पिछले 46 वर्षों से धमाल मचा रहा है।

