Family ID Update : हरियाणा सरकार द्वारा फैमिली आईडी से संबंधित साफ्टवेयर में नई व्यवस्था लागू कर दी है। साफ्टवेयर में नई व्यवस्था लोगों की फैमिली आईडी की समस्या का समाधान कर देगी। पहले ऐसी व्यवस्था नहीं होने से प्रदेश के हजारों लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन साफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था नहीं होने के कारण उसका समाधान नहीं हो रहा था।
लोगों को राहत देने के लिए हरियाणा सरकार ने उपमंडल स्तर पर ही कैंप लगाने का फैसला लिया है। सोफ्टवेयर पर उपलब्ध की नई व्यवस्था के अंर्तगत जन्म तिथि सत्यापन की प्रक्रिया व लंबित मामलों का तुरंत ही समाधान किया जाएगा। इसमें पहला स्तर जेडक्रिम यानि जोनल प्रबंधक का है, जिसमें रिक्वेस्ट का वैरिफिकेशन होने पर जन्म तिथि सत्यापन एसडीएम की लोगिन आईडी से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कि पहले फैमिली आईडी में जन्म तिथि सत्यापन से संबंधित मामलों का समाधान पहले अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय द्वारा किया जाता था। जहां पर जिला स्तर पर एक ही कार्यालया पर इसक लोड ज्यादा था और लंबे समय तक समाधान नहीं हो पा रहा था, लेकिन हरियाणा सरकार ने अब व्यवस्था को बदलकर प्रत्येक एसडीएम को यह पॉवर दे दी है। सरकार द्वारा प्रक्रिया के विकेंद्रीकरण का उद्देश्य नागरिकों को उनके नजदीकी प्रशासनिक स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध करवाना है। नई व्यवस्था से फैमिली आईडी में जन्म तिथि सत्यापन से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा और पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
हिसार के डीसी महेंद्र प्रताप ने बताया कि फैमली आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान पर एसडीएम कार्यालय स्तर पर होगा। जहां पर लगने वाले कैंप के माध्यम से लोग अपनी फैमली आईडी संबंधित खामी को ठीक करवा सकते हैं।

