32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
BusinessINFORMATIVELatest News

PM सूर्य घर योजना के लिए बदला नियम, अब हाईब्रिड सोलर सिस्टम पर भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ

PM Surya Ghar scheme: देश में लोगों को बिजली के मामले में आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना चलाई जा रही है। इसके नियम में अब बड़ा बदलाव किया गया है। क्योंकि अभी तक हाईब्रिड सोलर सिस्टम पर सरकार द्वारा जारी होने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा था। अब यदि कोई व्यक्ति अपने घर पर हाईब्रिड सोलर सिस्टम लगवाता है तो इसका लाभ भी मिलेगा।

गौरतलब है कि घर में तीन किलोवाट तक सोलर सिस्टम लगवाने पर करीब 2 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसके लगवाने पर कुल 108000 रुपये सब्सिडी मिल रही है। यह सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। परियोजना से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हाइब्रिड सोलर संयंत्र में विशेष प्रकार का इन्वर्टर और बैटरी के साथ होने के कारण इसकी कीमत अधिक हो जाती है। ऐसे में हाईब्रिड सोलर सिस्टम को लग्जरी सामान में गिना जा रहा था।

यही कारण था कि इस प्रकार के सोलर सिस्टम यानी हाईब्रिड पर धूप रहने समय यानी दिन में काफी अधिक बिजली पैदा होती है। इसके परिणामस्वरूप बिजली विभाग द्वारा ग्रिड से बिजली की मांग कम की जाती है। वहीं जब सूरज ढलता है यानी शाम के समय बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है।

अब योजना बनाई गई है कि अधिक हाईब्रिड इन्वर्टर लगने से घरों की आपूर्ति इसकी बैटरी से ही हो जाएगी। ऐसे में ग्रिड पर अधिक लोड़ नहीं बढ़ेगा। इसीलिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए इस पर अब सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है।

Related posts

HARYANA सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खुशहाल हुआ प्रदेश का किसान, आज से शुरू कृषि विकास मेला

Voice of Panipat

रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपित काबू

Voice of Panipat

5 करोड़ लेने थे इसलिए फाजिलपुरिया पर किया था अटैक, आरोपी गिरफ्तार  

Voice of Panipat

Leave a Comment