32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia News

DIWALI SPECIAL TRAIN: दिवाली से पहले यात्रियों को तोहफा, दिल्ली से झांसी तक चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन

DIWALI SPECIAL TRAIN : दिवाली के मौके पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। क्योंकि ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती। अधिकतर ट्रेन अभी से ही दिवाली के लिए फुल होने लगी हैं। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली से झांसी तक जाने वालों के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसके तहत विशेष मेमू ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे जंक्शन से उत्तर प्रदेश के झांसी तक चलेगी। साथ ही इस ट्रेन से फरीदाबाद-मथुरा-आगरा-ग्वालियर-दातिया 16 स्टॉपेज होने वाले हैं। यानी ट्रेन में सिर्फ लंबी दूरी ही नहीं, आसपास के लोगों के लिए सुविधा मिलने वाली है।

भारतीय रेलवे द्वारा दिवाली पर लोगों को घर पहुंचने में मदद करने के लिए यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन-झांसी के बीच चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन से दिल्ली, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश से होकर झांसी तक जाएगी। क्योंकि ट्रेन का ठहराव 16 स्टेशनों पर रहने वाला है, ऐसे में अधिक से यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे ने द्वारा दिवाली की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 04412 और 04411 नंबर से चलेगी। ट्रेन का रूट हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक रहेगा। इस ट्रेन दोनों तरफ से 3-3 फेरे होने वाले हैं।

5 नवंबर से होगा संचालन
इस ट्रेन का संचालन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से होने वाला है। 04412 नंबर से यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 5, 6 और 7 नवंबर चलाई जाएगी। ट्रेन को शाम के समय 19:25 बजे चलाया जाएगा। और यह ट्रेन करीब 10 घंटे का सफर तय कर 5.30 बजे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर पहुंचेगी।

झांसी से 6 नवंबर को चलेगी ट्रेन

इसी प्रकार ट्रेन को दिल्ली से झांसी पहुंचने पर 6 नवंबर को वापस दिल्ली के लिए चलाया जाएगा। यह ट्रेन 04411 नंबर से झांसी-हजरत निजामुद्दी के बीच चलेगी। झांसी से ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी शाम 17.20 बजे वापस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंच जाएगी।

यहां होंगे ठहराव
दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन के कुल 16 स्टेशनों पर ठहराव होंगे। इसमें फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोसीकलां, छाता, मथुरा, फराह, राजा की मंडी, आगरा कैंट, जाजऊ, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिर और दतिया बीच के ऐसे स्टेशन हैं, जहां ट्रेन का ठहराव होगा।

Related posts

Haryana:- जेठ के साथ महिला का था अवैध संबंध, बांधा बनने पर डेढ साल के बेटे को उतारा मौ# त के घाट, मौके पर पहुंची पुलिस

Voice of Panipat

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज ऐप पर सरकार सख्त, जल्द लग सकता है बैन..

Voice of Panipat

पानीपत में चोरी की वारदात में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, 1000 रूपये बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment