24.3 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Education

24 की उम्र में IAS अफसर बनी किसान की बेटी, दो-दो बार क्रैक किया UPSC

UPSC Success Story: आज के समय में भारत के अंदर UPSC सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। बता दे की युवाओं यूपीएससी की परीक्षा को पास करने के लिए बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कुछ बच्चे हार कर बिच रस्ते में इसे छोड़ देते है, वहीँ लाखों युवाओं के बिच कुछ ऐसे बच्चे है जो इतिहास रच देते है। आज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिसमे IAS ईश्वर्या रामनाथन ने ये कर के दिखाया है।

जिन्होंने इस कठिन परीक्षा को दो बार पास किया और 24 साल की उम्र में वह IAS अफसर बन गई।

कौन है IAS ईश्वर्या रामनाथन ?

ईश्वर्या रामनाथन (IAS Ishwarya Ramanathan) तमिलनाडु कैडर की एक प्रशासनिक अधिकारी (IAS) हैं, जो अपनी कड़ी मेहनत और UPSC परीक्षा को लगातार दो बार पास करने के लिए जानी जाती हैं।

ईश्वर्या रामनाथन भारत के सबसे युवा आईएएस अधिकारियों में से एक है। जब वह सिर्फ 22 साल की थीं, तब उन्होंने यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा को क्रैक किया। इसके बाद उन्होनें दोबारा ये परीक्षा दी और इसे पास कर वह आईएएस अधिकारी बनी।

ईश्वर्या तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता किसान है। उन्होनें अपने बचपन से ही बाढ़, चक्रवात और भारी बारिश जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं देखी।

साल 2004 में आई भयानक सुनामी में उनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया था, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने और उनके परिवार ने हार नहीं मानी।

IAS ईश्वर्या ने साल 2017 में अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में कोचिंग लेकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

घर की परिस्थियां अच्छी नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यूपीएससी के लिए उनकी तैयारी जारी रही। उनकी लगन और मेहनत का नतीजा ये रहा कि साल 2018 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और All India Rank (AIR) 628 हासिल की। इसके तहत उन्हें रेलवे सेवा (IRAS) आवंटित हुई थी।

लेकिन ऐश्वर्या इस रैंक से खुश नहीं थी। मनचाही IAS रैंक पाने के लिए इन्होंने दोबारा परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 47 हासिल करके महज 24 साल की उम्र में IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उनकी बहन सुष्मिता रामनाथन भी एक IPS अधिकारी हैं।

Related posts

तीन प्रयासों की नाकामी भी नहीं तोड़ पाई उत्सव गौतम का मनोबल, चौथी कोशिश में ऐसे हासिल की कामयाबी

Voice of Panipat

DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में किया जागरूक

Voice of Panipat

हरियाणा में 10वीं-12वीं के कब आएंगे नतीजे, सामने आई ये तारीख

Voice of Panipat

Leave a Comment