28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

Haryana Farmers Insurance : हरियाणा के 5 लाख किसानों को बड़ा तोहफा, सिर्फ 63 पैसे में 50 हजार का कवर

हरियाणा के 5 लाख किसानों को बड़ा तोहफा

हरियाणा सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) रखने वाले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब पांच लाख किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा सिर्फ 63 पैसे में 50 हजार का कवर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पांच लाख किसानों को बीमा की सुविधा देने के लिए कुल 1.90 रुपये के प्रीमियम रखा है।

इसमें से 1.27 रुपये का प्रीमियम बैंक द्वारा दिया जाएगा। जबकि किसान के हिस्से में मात्र 63 पैसे जाएंगे। ऐसे में हरियाणा के किसानों को सरकार की इस योजना का लाभ तुरंत प्रभाव से लेना चाहिए। आपको बता दे कि यह बीमा केवल दुर्घटना होने की स्थिति में ही किसान को दिया जाएगा।

हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड यानी हरको बैंक ने किसानों की सुविधा के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना को लागू किया है। इस दायरे में हरियाणा के पांच लाख किसान आते है। इस बीमा का लाभ केवल किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को ही दिया जाएगा। दूसरे किसानों को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।

हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा के किसानों के लिए दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की गई है। यह बीमा केंद्रीय सहकारी बैंकों तथा इफको-टोकियो सामान्य बीमा कंपनी लिमिटेड के बीच में समझौता हुआ है।

जहां पर कंपनी की तरफ से हरियाणा के पांच लाख किसानों को कवर किया जाएगा। बाहरी, हिंसक एवं दृश्यमान साधनों से हुई दुर्घटना के कारण मृत्यु की स्थिति में (समझौता होने की एक वर्ष की अवधि तक) 50 हजार रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

50 हजार रुपये तक का बीमा कवर

हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि कंपनी की तरफ से नियम निर्धारित किए गए है। इसमें पूर्ण स्थायी विकलांगता, दोनों अंगों या दोनों आंखों अथवा एक अंग एवं एक आंख खराब होने पर 50 हजार रुपये का बीमा दिया जाएगा।

अगर एक अंग या एक आंख की क्षति होने की स्थिति में 25 हजार रुपये तक का बीमा राशि दी जाएगी। कंपनी के साथ हुए समझौते के अनुसार बीमा कंपनी द्वारा 120 दिनों के भीतर सूचित करना आवश्यक होगा। दावे के साथ मामले के अनुसार पुलिस रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कानूनी उत्तराधिकारी का विवरण तथा बैंक खाते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

Related posts

रेलवे ने 1,000 से ज्यादा खाली पदों पर निकाली भर्ती, ये है आवेदन की तिथी

Voice of Panipat

सब्जियों की महंगाई से नहीं मिल पा रही राहत, सरकार के फैसलों का भी असर नहीं

Voice of Panipat

क्रिमिनल नीरज के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

Voice of Panipat

Leave a Comment