33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Mega Project : हरियाणा के इस शहर में पहुंचेगा भाखड़ा का पानी, बिछाई जाएगी 300 किमी लंबी पाइप लाइन

हरियाणा के इस शहर में पहुंचेगा भाखड़ा का पानी

हरियाणा के शहरों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा मेगा प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे है। इसी मेगा प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के जींद शहर को भाखड़ा का ठंडा पानी मिलने वाला है। फिलहाल जींद शहर में ट्यूबवैल से ही पानी की सप्लाई हो रही है और उसमें टीडीएस की मात्रा बहुत ज्यादा है।

ऐसे में लोगों की सहत पर असर पड़ रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह समस्या दूर होगी। जहां पर 28 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर नरवाना के पास से निकल रही भाखड़ा नहर से जींद शहर में लाया जाएगा। वहीं जींद शहर में पानी की सप्लाई घर-घर तक पहुंचाने के लिए 300 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इस परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। एनएचएआई द्वारा हाईवे के साथ पाइप लाइन दबाने को लेकर एनओसी मिलने के बाद अब तेजी से काम हो पाएगा। एनओसी के लिए विभाग द्वारा करीब 11 करोड़ से अधिक की राशि एनएचएआई के खाते में जमा कराई जा चुकी है। बाकी की लगभग 6 करोड़ की राशि भी जल्द ही जमा कराई जाएगी। इस राशि से जहां हाईवे की सड़क खराब होगी उसे दोबारा से बनाया जाएगा।

नरवाना स्थित भाखड़ा सिरसा ब्रांच से जींद तक नहरी पानी लाने के लिए 28 किलोमीटर लंबी और 48 इंच मोटी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिसके लिए नरवाना से उचाना क्षेत्र में कार्य तेजी से शुरू हो गया है। पब्लिक हेल्थ विभाग ने इस परियोजना को आगामी दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के सिरे चढ़ने से जींद शहर के निवासियों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

जींद शहर में 300 किमी पाइप लाइन से पहुंचेगा घर-घर पानी

बड़ौदी गांव में करीब 41 एकड़ जमीन पर लगभग 388.26 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट को तैयार कराया जा रहा है। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 18 बूस्टर बनाए जा रहे हैं। शहर के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए लगभग 300 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पेयजल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और अब तक लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। परियोजना के तहत इससे उन कॉलोनियों में भी नहरी पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी, जहां वर्षों से भूजल पर निर्भरता बनी हुई थी।

पेयजल प्रोजेक्ट पर तेजी से चल रहा काम

पब्लिक हेल्थ विभाग जींद के एक्सईएन भानू प्रकाश शर्मा ने बताया कि भाखड़ा नहर आधारित पेयजल प्रोजेक्ट पर अब तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर तक इसका कार्य लगभग पूरा हो जाएगा। भाखड़ा नहर नरवाना से बड़ौदी तक पेयजल लाइन बिछाने के लिए एनएचएआई से एनओसी मिल चुका है और उसके बाद एजेंसी ने पाइप लाइन दबाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इस पेयजल परियोजना के पूरा होते ही जींद शहर और आसपास के क्षेत्रों पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। शहर में 18 बूस्टरों के जरिए घर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।

Related posts

HARYANA:- सैनी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई

Voice of Panipat

हरियाणा में अब मकान व दुकान का नक्शा पास करवाना अनिवार्य, अभियान की हुई शुरुआत

Sahab Ram

पानीपत में सासंद के भाई का एक्सीडेंट, सोनीपत से ड्यूटी कर लौट रहे, हाईवे पर गाड़ी से टकराकर 3 बार पलटी कार

Voice of Panipat

Leave a Comment