World-class convention center : हरियाणा सरकार द्वारा सिंगापुर की तर्ज पर विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। यह विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर 25 एकड़ में बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह प्लान सिंगापुर दौरे के दौरानविश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर से संबंधित व्यवस्थाओं और सुविधाओं करने के बाद लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगापुर स्थित प्रसिद्ध सनटेक सिटी में उपलब्ध सुविधाएं काफी पंसद आई। इस दौरान सीएम ने कन्वेंशन सेंटर की सुविधाओं, निर्माण की तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग तथा संचालन की जानकारी बारीकि से ली गई। मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग निदेशक डॉ. आदित्य दहिया तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह पहुंचे है।
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा
सिंगापुर में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर देखकर मुख्यमंत्री नायब सौनी ने फैसला लिया कि गुरुग्राम में लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। गुरुग्राम में बनने वाला कन्वेंशन सेंटर को अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग से लैस किया जाएगा, ताकि यहां बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, व्यापारिक बैठकें, प्रदर्शनियां और वैश्विक स्तर के अन्य आयोजन आयोजित किए जा सकें।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनने के बाद गुरुग्राम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी और निवेश के नए अवसर विकसित होने के साथ व्यावसायिक गतिविधियों बढ़ेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में पर्यावरण संरक्षण, विभिन्न पौधों की प्रजातियों के संरक्षण तथा जल प्रबंधन की उन्नत तकनीकों से संबंधित व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने गार्डन में मौजूद पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं, विशेषकर जल आपूर्ति और संरक्षण संबंधी उपायों को करीब से देखा और उनकी जानकारी ली।
मानेसर में विकसित होगा बड़ा और सुंदर पार्क
सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर के साथ हरियाणा के मानसेर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ-साथ एक बड़े और सुंदर पार्क का भी निर्माण करेगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ हरित एवं खुला वातावरण उपलब्ध होगा।

