34.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
CitiesHaryana

हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, 171 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके तहत ही हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सिह्मा खंड के लिए खास विकास योजना तैयार की गई है। इस के तहत 10 गांवों में 1.71.23 करोड़ रुपये से 10 गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इस राशि से सिहमा विकास खंड के 10 गांवों में रास्तों के निर्माण एवं सुधार करवाया जाएगा। फिलहाल 1 करोड़ 71 लाख 23 हजार रुपये की विकास परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दे दी गई है। यह विकास कार्य पंचायती राज विभाग द्वारा करवाए जाएंगे।

इसके लिए हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना (एचजीवीवाई) के अंतर्गत राशि जारी की है। यह विकास कार्य वित्त वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत की है। इस राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरलाकिंग पेवर ब्लाक (आइपीबी) से रास्तों को पक्का किया जाएगा।

ऐसे में आने वाले समय में कच्चे रास्तों से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। गांव के साथ-साथ खेतों की ओर जाने वाले रास्तों को भी पक्का करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए प्रशासन द्वारा औपचारिकताएं पूरी कर काम शुरू करवाया जाएगा।

इन 10 गांवों में होंगे विकास कार्य
प्रशासन द्वारा जिन परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है। इससे 10 गांवों में विकास कार्य होंगे। इसके तहत
गुवानी गांव में पीडब्ल्यूडी के मुख्य रोड से कुम्हारों की ढाणी के रास्ते तिगरा सीमा तक की 1.68 किलोमीटर गली का निर्माण होगा। इस पर 55.54 लाख रुपये खर्च होंगे।

दूसरी ओर मेई गांव में सांपवाला मंदिर से बीपीएल कालोनी तक 24.99 लाख रुपये से रास्ता पक्का किया जाएगा। वहीं दुबलाना भी गली का निर्माण होगा। इसमें हरद्वारी के घर से गांव की सीमा तक रास्ते को पक्का करने की योजना है। इस पर 22.21 लाख रुपये खर्च होंगे।

वहीं खासपुर गांव में दुबलाना से बीपीएल बस्ती तक रास्ते को 15.10 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। इसी गांव में दलीप के घर से मित्तरपुरा-दुबलाना रोड तक का रास्ता पक्का होगा। इसके लिए 9.92 लाख रुपये सरकार द्वारा मंजूर किए गए हैं।

खंड के गांव नूनी कलां में दुबलाना से रणसिंह के ट्यूबवेल तक रास्ते को 11.37 लाख रुपये पक्का किया जाएगा। इसके अलावा रामपुरा में खामपुरा सीमा तक 10.59 लाख से रास्ता पक्का किया जाएगा। दूसरी ओर सलोनी गांव में दुबलाना रोड से नरेश के खेत 8.75 लाख रुपये से रास्ता पक्का होगा।

खंड के गांव मित्तरपुरा में सलोनी रोड से लालचंद के कुएं तक 4.22 लाख रुपये से रास्ता पक्का करने की योजना है।
हुडीना गांव में पशु अस्पताल से गांव की व्यायामशाला तक का रास्ता 8.54 लाख रुपये से पक्का होगा।

Related posts

शहीद मेजर आशीष के परिवार को दी जाएगी 50 लाख रुपए की सहायता राशि, पत्नी को दी जाएगी नौकरी

Voice of Panipat

अब DELHI मेट्रो की PINK-LINE पर दौडेगी ड्राइवरलैस मैट्रो

Voice of Panipat

पानीपत पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 युवकों को पकड़ा

Voice of Panipat

Leave a Comment