33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

पानीपत जिले में 31 अक्टूबर तक होगा 68 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव, सुपर फास्ट ट्रेने भी लेंगी ब्रेक

पानीपत जिले में 31 अक्टूबर तक होगा 68 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

Panipat News : हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के ट्रेन यात्रियों को रेलवे विभाग ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे द्वारा 30 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक पानीपत जिले के भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 68 ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है। इस समयावधि के दौरान भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन भी ब्रेक लेंगी। इस बार 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा और गन्नौर के बीच में बने पंडाल में 79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम होगा।

अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम देश-विदेश से लाखों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में 4 दिनों में देश-विदेश से कई लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। वहीं, दूसरी ओर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 68 ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था बुधवार से शुरू हो गई है। वहीं यह व्यवस्था 31 अक्टूबर तक बनी रहेगी। इसके तहत इस मार्ग से गुजरने वाली कुल 68 प्रमुख ट्रेनों (34 जोड़ी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट गाड़ियां) को भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2-2 मिनट के लिए रोका जाएगा।

रेलवे विभाग ने संबंधित विभागों को दिया यह आदेश

रेलवे अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि स्टेशन नोटिस बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए इस ठहराव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि यात्रियों को समय सारणी की पूरी जानकारी मिल सके। अंतिम दो सप्ताह में जीआरपी, आरपीएफ और पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़कर कई सैंकड़ों होगी। इसमें सोनीपत, जींद, करनाल जैसे जिलों से मदद ली जाएगी।

Related posts

बैंक जाने से पहले जरूर देखें ये लिस्ट, 5 दिन रहेंगे बैंक बंद

Voice of Panipat

जेल सुधारों में हरियाणा की अनूठी पहल, कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप

Voice of Panipat

बीच सड़क नर्सिंग स्टूडेंट बनी फरिश्ता, CPR देकर बचाई महिला की जान

Voice of Panipat

Leave a Comment