33.5 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia NewsINFORMATIVELatest News

“नमो भारत ट्रेन” के यात्रियों की हो गई मौज, NCRTC देगा प्रति पैसेंजर 40 ट्रिप पास

Namo Bharat Train Trip Pass: नवभारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे विभाग में बड़ी सौगात दी है। रेलवे विभाग ट्रेन यात्रियों को नमो भारत ट्रेन में सफर करने हेतु बार-बार टिकट लेने रिचार्ज करवाने के झंझट से मुक्ति देने का फैसला लिया है।

जी हां.. अब आपको नमो भारत ट्रेन में सफर करने के लिए बार-बार टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने ट्रिप पास योजना (trip pass scheme) शुरू की है। इसके तहत रेलवे विभाग द्वारा प्रति पैसेंजर को 40 ट्रिप पास दिए जाएंगे।

ट्रिप पास योजना से प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे द्वारा शुरू की गई नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat train) में सफर करने वाली यात्रियों के लिए ट्रिप पास योजना का सबसे अधिक लाभ प्रतिदिन यात्रा करने वाले पैसेंजर को मिलेगा।

यह योजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा शुरू की गई है। ट्रिप पास योजना के शुरू होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बार बार टिकट खरीदने और NCMC कार्ड में पैसे डालने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। रेलवे की इस योजना से यात्रियों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

ट्रिप पास का इस्तेमाल एक दिन में यात्री कर सकते हैं कई बार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा शुरू किए गए ट्रिप पास का यात्री एक दिन में कई बार प्रयोग कर सकते हैं। ट्रिप पास के प्रयोग के लिए प्रतिदिन के हिसाब से कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई है। इस पास को पैसेंजर अपनी जरूरत के हिसाब से एक दिन में कई बार भी प्रयोग कर सकता है।

नमो भारत ट्रेन के पैसेंजर द्वारा ट्रिप पास (Namo Bharat train trip pass) को जिस रूट के लिए खरीदा गया है उसे रोड पर ही प्रयोग किया जा सकता है। यह पास उस निर्धारित रूट के शुरुआती स्टेशन से लेकर अंतिम स्टेशन के बीच ही मान्य होगा।

दूसरे किसी रोड पर यात्रा करने के लिए यात्री को सामान्य किराया देना पड़ेगा। इस योजना के तहत नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स एक ट्रिप पास से लेकर 40 ट्रीप पास तक खरीद सकते हैं।

Related posts

ऑटो पर युनिक कोड स्टीकर लगाने का अभियान शुरू

Voice of Panipat

Panipat: चोरी किए हुए ट्राली को खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार

Voice of Panipat

नवरात्रों में क्या है खास इस बार जानें

Voice of Panipat

Leave a Comment