Success Story: आज के समय में UPSC युवाओं के लिए सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली परीक्षा है। वहीँ कुछ छात्र छूती उम्र में ही इस परीक्षा को पास करने में सक्षम रहते है।

बता दे की इसे पास करना आसान नहीं इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको IFS अधिकारी तमाली शाह की कहानी बताने जा रहे है जिन्होंने पहले प्रयास में यह मुकाम हाशिल कर लिया था।

तमाली ने 23 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम पास किया और वह IFS अफसर बनीं।

तमाली शाह भारतीय वन सेवा (IFS) की एक युवा अधिकारी हैं। उन्होंने (UPSC) की ‘भारतीय वन सेवा परीक्षा 2020’ में ऑल इंडिया 94वीं रैंक (AIR 94) हासिल करके सफलता प्राप्त की।

तमाली पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने जिले से ही की और फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से प्राणीशास्त्र (Zoology) में स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी की।

कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने UPSC IFS परीक्षा की तैयारी की। इसका नतीजा ये रहा कि तमाली ने बिना किसी बड़ी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में 94वीं रैंक हासिल की और वह IFS अधिकारी बनी।

