24.5 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessIndia News

1 अक्टूबर से चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, त्योहारी सीजन में दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और बिहार तक सफर होगा आसान

RAILWAYS SPECIAL TRAIN: त्योहारी सीजन में रेल गाड़ियों में मारामारी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खास सौगात देने की तैयारी की है। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों से विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 1 अक्टूबर से संचालित होंगी और 30 नवंबर तक चलाई जाएंगी।

रेलवे द्वारा तैयार किए गए प्लान के अनुसार चंडीगढ़ -पटना, दिल्ली के आनंद विहार – मुजफ्फरपुर, दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी से ट्रेन चलेंगी। इसके अलावा ऋषिकेश, मुजफ्फरपुर, आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच भी ट्रेन चलेंगी।

यात्रियों की संख्या मैनेज करने की योजना
दरअसल त्योहारी सीजन में भारतीय रेल पर यात्रियों का बोझ काफी बढ़ जाता है।
ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की संख्या को मैनेज करने के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। क्योंकि इससे अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल पाएंगी। इसके तहत 8 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।


इसको लेकर रेलवे द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और ऋषिकेश से बिहार के पटना, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, लौकहा बाजार और पाटलिपुत्र के बीच 8
यह ट्रेन चलाने की योजना है।

इन रूटों पर ट्रेन चलाने की योजना

रेलवे के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे जोन की ओर से बताया कि यह ट्रेन चंडीगढ़ – पटना, फिरोजपुर कैंट से पटना, आनंद विहार से जोगबनी, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर, दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी, आनंद विहार से लौकहा बाजार, ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर और आनंद विहार से पाटलिपुत्र के बीच चलाई जाएंगी।

इसके तहत
ट्रेन नंबर 04512 और 04511को चण्डीगढ़ और पटना के बीच चलाया जाएगा। यह ट्रेन वीरवार और शुक्रवार को चलेगी। इसका संचालन 1 अक्टूबर से होगा और ट्रेन 26 नवंबर तक चलाई जाएगी। इस ट्रने की कुल 9 ट्रिप रहेंगी।

वहीं ट्रेन नंबर 04616 और 04615 को फिरोजपुर कैंट और पटना के बीच चलाया जाएगा। इसका संचालन फिरोजपुर कैंट से 6 अक्टूबर से होगा, जबकि पटना से ट्रेन 7 अक्टूबर को चलेगी। ट्रेन इस दौरान 25 नवंबर तक कुल 8 ट्रिप करेगी। इसका संचालन मंगलवार और बुधवार को होगी।

वहीं ट्रेन नंबर 04008 का संचालन आनंद विहार टर्मिनल से 10 अक्टूर से किया जाएगा। जबकि यह ट्रेन वापसी में
04007 नंबर से जोगबनी से 11 अक्टूबर को चलाई जाएगी। शनिवार और रविवार को चलने वाली यह ट्रेन 8 नवंबर तक चलेगी और कुल 5 ट्रिप एक ओर लगाएगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04028 और 04027 को आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच चलाया जाएगा। यह ट्रेन दोनों ओर से 13-13 ट्रिप करेगी और इसका संचालन
मंगलवार- शुक्रवार और बुधवार – शनिवार को होगा। ट्रेन का संचालन 13 अक्टूबर से होगा और 25 नवंबर तक चलाई जाएगी। इस बीच ट्रेन 13-13 ट्रिप करेगी।

वहीं ट्रेन नंबर 04010 को दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए 15 अक्टूबर को चलाया जाएगा। यह ट्रेन गुरुवार को चलेगी और 19 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी। जबकि इसकी दूसरी ट्रेन 04009 सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए 17 अक्टूबर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन भी 6 ट्रिप करेगी।

Related posts

Breaking:- हिमाचल में बाढ़ और बादल फटने से तबाही, 5 की मौ# त, 16 लापता

Voice of Panipat

मकान के बाहर बैठकर पी रहे थे शराब, मना करने पर गंडासी डंडों से किया हमाल किया, केस दर्ज

Voice of Panipat

सरकार की 300 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क योजना पर ब्रेक, हाईकोर्ट बोला उपजाऊ जमीन क्यों चुनी?

Sahab Ram

Leave a Comment